Skip to main content

ताजा खबर

कोहली से लेकर धोनी तक, इन 6 भारतीय क्रिकेटरों ने साल 2024 में भरा सबसे ज्यादा टैक्स 

कोहली से लेकर धोनी तक इन 6 भारतीय क्रिकेटरों ने साल 2024 में भरा सबसे ज्यादा टैक्स

Virat Kohli and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

Highest Tax Paying Indian Cricketers: क्रिकेट दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में दूसरे नंबर पर है। तो वहीं खेल की इतनी लोकप्रियता के पीछे खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट में खेल में किया जा रहा असाधारण प्रदर्शन है।

जेंटलमैन गेम कहे जाने वाले क्रिकेट को खेलने वाले खिलाड़ी, किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं होते। भारत में क्रिकेटर्स को भगवान का दर्जा प्राप्त है, जैसे सचिन तेंदुलकर। दूसरी ओर, विराट कोहली और एमएस धोनी के चाहने वालों की भी कमी नहीं हैं।

खैर, क्रिकेटर जितना ज्यादा मशहूर होता है, तो क्रिकेट और अन्य चीजें करके उतने ही ज्यादा पैसे कमाता है। सचिन, धोनी, विराट भारत में मौजूद कुछ अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। साथ ही जो क्रिकेटर जितना ज्यादा अमीर होगा, उसे उतना ही ज्यादा टैक्स देना होगा। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टाॅप 6 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

6. ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने के मामले में छठे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि युवा बल्लेबाज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 10 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। इसके अलावा खिलाड़ी को साल 2025 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है, तो उम्मीद है कि अगले साल वह 10 करोड़ से ज्यादा टैक्स भरते हुए नजर आए।

5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या साल 2024 में टैक्स भरने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। हरफनमौला खिलाड़ी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 13 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। वह भारत के कुछ अमीर क्रिकेटरों में से भी एक हैं।

4. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)

पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को खेल से रिटायर हुए काफी समय हो गया है, लेकिन वह अभी भी देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। दादा और बंगाल टाइगर जैसे उपनामों से मशहूर गांगुली ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 23 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी हैं।

3. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

एक समय सचिन तेंदुलकर दुनिया के साथ-साथ भारत के सबसे ज्यादा मशहूर क्रिकेटर थे, लेकिन अब विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। खैर, गांगुली की तरह सचिन को खेल से रिटायर हुए काफी समय हो गया है, लेकिन वह अभी भी करोड़ों रुपए का टैक्स भरते हैं। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 28 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है।

2. एमएस धोनी (MS Dhoni)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहने जाने वाले एमएस धोनी, अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। हालांकि, फिर भी वह देश में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। थाला के नाम से मशहूर धोनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 38 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं। इसके अलावा वह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने के साथ टैक्स भरने वाले क्रिकेटरों में टाॅप पर हैं। बता दें कि विराट कोहली ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 66 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। यह टैक्स धोनी और सचिन के टैक्स के बराबर है।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...