
Irfan Pathan. (Photo Source: Facebook)
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच आज यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पर जानबूझकर युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास से टकराने का आरोप लग रहा है।
वहीं इस मामले में विराट कोहली पर आईसीसी ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया है। यही नहीं बेहतरीन बल्लेबाज को एक डिमैरिट अंक भी दिया गया है। विराट कोहली के इस हरकत से तमाम पूर्व खिलाड़ी काफी निराश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के इस हरकत पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी निराशा जाहिर की है।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा कि, ‘कांटेक्ट से दूरी बनाए आप। आप किसी खिलाड़ी को छू नहीं सकते हैं। आप आक्रामकता दिखा सकते हैं और अपने खिलाड़ी को सपोर्ट कर सकते हैं। वो 19 साल के हैं। मैथ्यू हेडन, गिलक्रिस्ट सब काफी आवाज करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी भी खिलाड़ी को छुआ नहीं है। क्रिकेट फील्ड में आपको इससे दूरी बनानी चाहिए।
मेरा एक सवाल है। अगर स्टीव स्मिथ जो ऑस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ी है, वो हमारे 19 साल के डेब्यू खिलाड़ी को ऐसे ही धक्का देखे तो क्या आपको अच्छा लगता? ऐसा किसी को भी अच्छा नहीं लगता और यही वजह है कि यह बहुत ही गलत बात थी।’
सैम कोंस्टास ने खेली 60 रनों की बेहतरीन पारी
बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। जहां एक तरफ स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं।
युवा खिलाड़ी Sam Kontas ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की शानदार पारी खेली। Kontas ने अपनी के दौरान 65 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व दो छक्के लगाए। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने सात चौकों की मदद से 72 रन बनाए।
12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

