Skip to main content

ताजा खबर

कोहली के वॉयसओवर के साथ बुमराह ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, जो तेजी से हो रहा वायरल

कोहली के वॉयसओवर के साथ बुमराह ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, जो तेजी से हो रहा वायरल

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को जब-जब जरूरत थी, तब-तब विकेट निकालकर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। फाइनल में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को दोबारा चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। आज सोशल मीडिया पर उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने यादगार पलों को समेटे हुए एक इमोशनल वीडियो साझा किया है।

वीडियो में सारे दृश्य मुंबई में आयोजित टीम इंडिया की विक्ट्री परेड से ली गई है। यह विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से शुरू हुई थी और वानखेड़े स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई थी। यहां भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया था। विक्ट्री परेड के दौरान हजारों फैन्स की भीड़ थी और स्टेडियम भी पूरा खचाखच भरा हुआ था।

साझा किए गए वीडियो में ये है खास बात

वहीं विक्ट्री परेड के तीन दिन बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वह ट्रॉफी लिए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ बुमराह ने कैप्शन लिखा है, “मैं पिछले कुछ दिनों के लिए बहुत आभारी हूं। मैं एक सपना जी रहा हूं और इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है।”

भारतीय गेंदबाज ने जो वीडियो साझा किया है उसकी एक विशेष बात यह है कि इसमें विराट कोहली का वॉयसओवर सुना जा सकता है, जिसमें वह बड़े प्यार से बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताते हैं। कोहली ने बुमराह की जमकर सराहना भी की।

यहां देखें बुमराह द्वारा शेयर किया गया वो वीडियो

आपको बता दें कि सम्मान समारोह के दौरान कोहली से पूछा गया था कि क्या वह बुमराह को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय धरोधर और दुनिया का आठवां अजूबा घोषित करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करेंगे। तो इस पर पूर्व भारतीय कप्तान ने तुरंत जवाब दिया था, “मैं अभी याचिका पर हस्ताक्षर करूंगा।”

আরো ताजा खबर

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...