Skip to main content

ताजा खबर

‘कोहली के प्रति मेरा सम्मान बढ़ गया है’ मांजरेकर ने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम छोड़ने के लिए अनुभवी खिलाड़ी की सराहना की

Sanjay Manjrekar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से पूर्व कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। बता दें कि मैच में गिल गर्दन में हल्की अकड़न की वजह से नहीं खेल पाए, और गिल की जगह मैनेजमेंट ने सरफराज खान को खिलाया।

तो वहीं कोहली को नंबर 3 पर बल्लेबाजी पर भेजने का भारतीय मैनेजमेंट का पैंतरा काम नहीं आया। कोहली 9 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। साथ ही इस नंबर पर कोहली साल 2016 में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह लगातार नंबर 4 पर खेले हैं।

दूसरी ओर, भारत के पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम को अपनी पसंद से आगे रखने के लिए अनुभवी खिलाड़ी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीनियर आमतौर पर अपने स्थानों के साथ छेड़छाड़ नहीं करते हैं, लेकिन कोहली इसके विपरीत का एक अच्छा उदाहरण हैं।

संजय मांजरेकर ने की विराट कोहली की तारीफ

बता दें कि न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली के नंबर 3 पर खेलने के बाद, संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हां, उनके इस फैसले से मैं प्रभावित हुआ और विराट कोहली के प्रति मेरा सम्मान बढ़ गया, क्योंकि हमने बीते समय में कई बड़े नामों को निचले क्रम में अपनी स्थिति से हटने से मना करते हुए देखा है, चाहे टीम को इसकी सख्त जरूरत क्यों ना हो। विराट कोहली इस समय फाॅर्म में नहीं हैं, और कठिन परिस्थितियों में नंबर 3 पर खेल रहे हैं।

दूसरे दिन स्टंप के बाद न्यूजीलैंड ने भारत पर हासिल की 134 रन की बढ़त

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टीम इंडिया को 46 रनों पर समेटने के बाद, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में दूसरे दिन स्टंप के समय 50 ओवर बाद, 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रचिन रवींद्र 22* और डेरिल मिचेल 14* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की भारत पर 134 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...