Skip to main content

ताजा खबर

‘कोहली की तरह, वह फ्रंटफुट पर आउट होना चाह रहे थे’ एडिलेड टेस्ट से पहले पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान 

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पर्थ में खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि वह 6 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौटने वाले हैं।

लेकिन इस मैच से पहले रोहित को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने बड़ा बयान दिया है। संजय मांजरेकर का मानना है कि रोहित शर्मा एक बैकफुट प्लेयर हैं, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ उल्टा करके गलत किया। वह उस सीरीज में विराट कोहली की तरह आउट होना चाह रहे थे।

गौरतलब है कि बीजीटी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया आने से पहले, भारत को तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली भी बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुए थे। रोहित ने इस सीरीज की 6 पारियों में महज 91 रन बनाए थे। तो वहीं खेले गए पिछले पांच टेस्ट मैचों में 37 वर्षीय रोहित सिर्फ 133 रन ही बना पाए हैं।

Sanjay Manjrekar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, संजय मांजरेकर ने ईएसपीएक्रिकइंफो के हवाले से कहा- न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान मैंने जो एक चीज देखी वो ये थी कि वह (रोहित शर्मा) विराट कोहली की तरह, केवल फ्रंट फुट पर आउट होना चाह रहे थे, लेकिन कोई बड़ा कदम नहीं उठाना चाहते थे। जब बात ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी जगहों की आती है, तो इससे आपको परेशानी होने लगती है।

मांजरेकर ने आगे कहा- वह (रोहित) एक बड़ा फ्रंटफुट खिलाड़ी नहीं है। वह बिल्कुल भी बैकफुट पर नहीं जा रहा था या देर से नहीं खेल रहा था, लेकिन मैंने अभी देखा कि जहां वह नेट्स में प्रैक्टिस कर रहा था, वहां थोड़ा फिसल रहा है। प्रैक्टिस देखकर लग रहा था कि वह आगे खेलना जारी रखना चाहता है। अगर उसे गेंद को करीब से खेलना है, तो फ्रंटफुट को उसे आगे लाना होगा।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को मिलेगी 131 करोड़ रुपये की बम्पर राशि, BCCI ने किया ऐलान

BCCI announces INR 131 crore reward for Team India after T20 World Cup 2026 win (image via getty) बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद...

10 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘कुलदीप यादव किसी भी दूसरी टी20 टीम में शामिल हो सकते थे’ – स्टीवन फिन ने जीत के बाद...