Skip to main content

ताजा खबर

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज करने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज करने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?

Mustafizur Rahman (Image Credit- Twitter X)

पिछले महीने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, 3 जनवरी को बीसीसीआई के दिशानिर्देश के बाद केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया है।

इस मामले को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक मीडिया बयान में बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे धार्मिक दुर्व्यवहार को लेकर भारतीयों में बढ़ते असंतोष के मद्देनजर क्रिकेट शासी निकाय ने नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज करने के लिए कहा है।

इसके बाद, एक मीडिया रिलीज में केकेआर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि उसने बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए बांग्लादेश के दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया है। दूसरी ओर, अब केकेआर टीम से रिलीज होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला रिएक्शन सामने आया है।

मुस्तफिजुर रहमान ने दी प्रतिक्रिया

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आईपीएल के 19वें सीजन से रिलीज करने के बाद, 30 वर्षीय मुस्तफिजुर रहमान ने बीडी क्रिकटाइम पर कहा- “अगर आपको टीम से निकाल दिया जाए तो आप और क्या कर सकते हैं?”

रहमान द्वारा दिए इस बयान में उन्होंने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, लेकिन उनके इस छोटे बयान से निराशा जरूर झलकती है। खैर, जब पिछले ऑक्शन में रहमान के लिए केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपए की बोली लगाई, तो वह आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए थे।

हालांकि, अब वह आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा वह अगर आगामी आईपीएल सीजन में खेलते और 12 विकेट हासिल कर लेते तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच जाते। और शाकिब अल हसन (71 विकेट) को पीछे छोड़ सकते थे।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...