Skip to main content

ताजा खबर

कोमा से जूझ रहे हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेमियन मार्टिन, अस्पताल में हैं भर्ती, क्रिकेट जगत ने भेजी दुआएं

कोमा से जूझ रहे हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेमियन मार्टिन, अस्पताल में हैं भर्ती, क्रिकेट जगत ने भेजी दुआएं

Damien Martyn (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन इस समय गंभीर बीमारी मेनिन्जाइटिस से जूझ रहे हैं। उन्हें क्वींसलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिन बॉक्सिंग डे के दिन बीमार पड़े थे, हालांकि, उनकी तबीयत से जुड़ी यह खबर 30 दिसंबर की शाम को सामने आई।

डेमियन मार्टिन की हालत की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत से उनके जल्द ठीक होने की दुआएं आने लगीं। उनके कई पूर्व साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डैरेन लेहमन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, डेमियन मार्टिन के लिए ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाएं। मजबूत रहो और लड़ते रहो, लीजेंड। परिवार के लिए भी ढेर सारा प्यार।

वनडे में 5,346 रन और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे डेमियन मार्टिन

मार्टिन के करीबी दोस्त और पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी परिवार की ओर से संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि डेमियन को बेहतरीन इलाज मिल रहा है और उनकी साथी अमांडा व परिवार को यह पता है कि दुनिया भर से लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने भी इस खबर पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पूरी क्रिकेट कम्युनिटी की शुभकामनाएं इस कठिन समय में डेमियन मार्टिन के साथ हैं।

डेमियन मार्टिन को क्रिकेट इतिहास के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 46.37 की शानदार औसत से 4,406 रन बनाए। उनके नाम 13 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। वह स्टीव वॉ की मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा रहे।

वनडे क्रिकेट में भी मार्टिन का करियर शानदार रहा। उन्होंने 208 वनडे मैचों में 5,346 रन बनाए, उनका औसत 40.8 और स्ट्राइक रेट 77.73 रहा। 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने रिकी पोंटिंग के साथ 234 रनों की बड़ी साझेदारी की थी और 88 रन की नाबाद पारी खेली थी।

संन्यास के बाद मार्टिन ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रहे, हालांकि उन्होंने कुछ समय के लिए कमेंट्री भी की। हाल ही में वह 2025-26 एशेज सीरीज के दौरान मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमेंट्री करते नजर आए थे। लेकिन अब अब पूरा क्रिकेट जगत उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...

IRE vs IND 2026: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी सलाह, बोले ‘जल्दबाजी ठीक नहीं’

Ravichandran Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।...

“2027 ODI WC के स्क्वाड में रोहित शर्मा मेरी पसंद नहीं होंगे” – संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने यह कहकर एक बड़ी क्रिकेट बहस छेड़ दी है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप...