
(Image Credit- Instagram)
जिस तरह से खिलाड़ी के तौर पर Rahul Dravid शांत रहा करते थे, वैसा ही कुछ उनका अंदाज टीम इंडिया के साथ बतौर कोच भी दिखा। फिर चाहे खिलाड़ियों से बात करना हो, या फिर मीडिया के सवालों के जवाब देना हो। कोच रहते हुए वो किसी विवाद में नहीं फंसे और खिलाड़ियों के साथ भी उनकी पक्की दोस्ती नजर आई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद द्रविड़ के साथ सर जडेजा ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है।
ये आखिरी टूर्नामेंट है कोच Rahul Dravid का टीम के साथ
जी हां, बतौर कोच Rahul Dravid का टीम इंडिया के साथ ये आखिरी टूर्नामेंट है, उसके बाद उनके कोचिंग कार्यकाल का अंत हो जाएगा। साथ ही कप्तान रोहित ने उन्हें टीम के साथ बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन अब द्रविड़ ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को देना चाहते हैं।
कोच Rahul Dravid दोस्त की तरह हैं खिलाड़ियों के लिए
*हेड कोच Rahul Dravid ने दिया था इस बार मैच के बाद बेस्ट Fielder वाला मेडल।
*3 कैच पकड़ने वाले सर जडेजा को द्रविड़ ने पहनाया था ये मेडल ड्रेसिंग रूम में।
*जिसके बाद जडेजा ने किसी दोस्त की तरह हेड कोच राहुल द्रविड़ को ऊपर उठा लिया था।
*वहींं इस दौरान काफी ज्यादा ही खुश नजर आ रहे थे राहुल द्रविड़, देखने लायक था माहौल।
सर जडेजा ने इस वीडियो में कोच Rahul Dravid को उठा लिया था
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
बल्लेबाजी में भी हार्दिक पांड्या ने खुद को साबित कर दिखाया
A post shared by ICC (@icc)
कौन होगा टीम इंडिया का अगला कोच?
द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे, साथ ही गंभीर का इंटरव्यू भी हो चुका है। ऐसे में अब बस ऐलान होना बाकी है, साथ ही गंभीर टीम इंडिया के कोच साल 2027 तक रहेंगे। बताया ये भी गया है की कोच बनने से पहले गंभीर ने अपनी कुछ शर्ते रखी थी, जिन्हें शायद BCCI ने भी मान लिया है। अब देखना अहम होगा की गंभीर को लेकर BCCI कब तक ऐलान करती है।
Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच
IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई
पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

