Skip to main content

ताजा खबर

कोच गंभीर के साथ दोस्ती मजबूत कर रहे हैं Rishabh Pant, एक वीडियो में स्पॉट हुए तीन दिग्गज

कोच गंभीर के साथ दोस्ती मजबूत कर रहे हैं Rishabh Pant एक वीडियो में स्पॉट हुए तीन दिग्गज

(Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant की टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी हुई है, जहां डेढ़ साल बाद पंत ने टीम इंडिया से रेड बॉल क्रिकेट खेला था और उसी मैच में उन्होंने खुद को साबित कर दिया। वहीं अब ये खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, साथ ही पंत कुछ खास लोगों के साथ कानुपर भी पहुंच गए हैं।

कमाल की पारी खेली थी Rishabh Pant ने

जी हां, चेन्नई टेस्ट में Rishabh Pant ने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी, एक समय तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को टी20 क्रिकेट बना डाला था। इस दौरान पंत ने अपनी पारी में कुल 128 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए थे, साथ ही उन्होंने 13 चौकों के अलावा 4 छक्के भी जड़े थे।

Rishabh Pant की दिल्ली वालोंं से पक्की दोस्ती है

*बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच अब कानपुर में 27 सितम्बर से खेलेगी।
*इस बीच एयरपोर्ट से Rishabh Pant का नया वीडियो आया है सोशल मीडिया पर सामने।
*इस दौरान पंत के साथ नजर आए विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर भी।
*तीनों दिग्गज दिल्ली से पहुंचे हैं कानपुर, नजर आए एयरपोर्ट पर काफी ज्यादा रिलेक्स।

विराट और कोच गंंभीर के साथ Rishabh Pant का वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

टीम इंडिया की जीत के बाद अतरंगी वीडियो शेयर किया था पंत ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

विराट और रोहित पर होगी सभी की नजर

टीम इंडिया ने भले ही बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीत लिया था, लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे थे। ऐसे में 27 तारीख से कानपुर में होने वाले टेस्ट मैच में सभी की नजर विराट और रोहित के प्रदर्शन पर रहने वाली है, दूसरी ओर ईरानी कप को देखते हुए सरफराज खान को टीम इंडिया से रिलीज कर दिया जाएगा। टेस्ट टीम में केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी के बाद सरफराज खान की जगह नहीं बन रही है, वैसे इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की एक सीरीज भी खेली जानी है।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...