Skip to main content

ताजा खबर

“कोई भी टीम हार बर्दाश्त नहीं करना चाहेगी”- भारत-पाक मुकाबले को लेकर बोले नवजोत सिंह सिद्धू

कोई भी टीम हार बर्दाश्त नहीं करना चाहेगी- भारत-पाक मुकाबले को लेकर बोले नवजोत सिंह सिद्धू
Hardik Pandya and Navjot Singh Siddhu (Pic Source-X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू का मानना ​​है कि लोग पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को वर्ल्ड कप जीतने के बराबर मानते हैं। भारत और पाकिस्तान 9 जून, रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

दोनों टीमों के बीच अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। फैंस दोनों टीमों के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच एक दशक से अधिक समय से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और ऐसे में दोनों टीमें अब एशिया कप और ICC टूर्नामेंट में आमने-सामने होते हैं।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान

अब भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए सिद्धू ने पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच चली आ रही प्रतिद्वंद्विता को लेकर बात की। उनका मानना है कि, दोनों टीमें कभी भी हार स्वीकार नहीं करना चाहेंगी और कैसे दोनों देशों के फैंस खेल के साथ भावनात्मक संबंध साझा करते हैं।

सिद्धू ने कहा कि, “यहां कोई हार स्वीकार नहीं करता। यह प्रतिशोध की संस्कृति है। हार गले लग जाए तो कड़वी नहीं होती, लेकिन यहां कोई हार स्वीकार नहीं करना चाहता। आप किसी से भी हारें, पाकिस्तान से नहीं हारना चाहिए। अगर आप पाकिस्तान से जीतते हैं, तो लोगों का मानना होता है कि आपने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया हो।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, “हार पर हमेशा प्रतिक्रिया और प्रतिशोध होता है। यहां कोई भी हारना नहीं चाहता है। हालांकि, अब चीजें थोड़ी बदल गई हैं, क्योंकि टीमों को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता है। यह खिलाड़ी ही है जो दोनों देशों को जोड़ते हैं यही से इनका एकीकरण होता है।”

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...