Skip to main content

ताजा खबर

कोई फूट-फूटकर रो पड़ा तो किसी ने कंट्रोल किए अपने आंसू, कुछ ऐसा हाल था South Africa टीम का

South Africa Team (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में South Africa ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन आखिर में बाजी रोहित की सेना ने मार ली। जिसके बाद एक तरफ टीम इंडिया जश्न मना रही थी, तो दूसरी ओर अफ्रीका टीम में पूरी तरह से मातम छा गया था और अब उससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

एक भी मैच नहीं हारी थी South Africa

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में South Africa ने काफी शानदार क्रिकेट खेला था, जहां ये टीम लगातार विजय रथ पर दौड़ी थी। अफ्रीका टीम पहले ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी, उसके बाद टीम ने सुपर-8 के अपने सारे मुकाबले जीते और फिर सेमीफाइनल में अफगानिस्तान टीम को मात देकर ये टीम फाइनल में पहुंच गई थी। लेकिन फाइनल में जीत इस टीम की किस्मत में नहीं थी और टीम इंडिया ने सालों का इंतजार खत्म कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

South Africa के खिलाड़ियों का रोना बंद ही नहीं हो रहा था

*टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद South Africa के खिलाड़ी हुए इमोशनल।
*इस दौरान कोई खिलाड़ी नजर आते रोते हुए, तो कई खिलाड़ी हुए गुमसुम।
*फूट-फूटकर रोने लगे डेविड मिलर, वाइफ ने कराया बल्लेबाज को शांत।
*दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी खिताब जीतने की खुशी में रो रहे थे।

ये वीडियो सामने आया था South Africa टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

David Miller हद से ज्यादा ही इमोशनल हो गए थे

पूरे सीजन में फ्लॉप रहे विराट ने फाइनल में कर दिया खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज खेल रहे थे, लेकिन ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 और सेमीफाइनल में ये खिलाड़ी अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुआ। जिसके बाद रोहित ने विराट के लिए बयान देते हुए कहा कि, वो फाइनल में कुछ बड़ा करेंगे। ऐसे में हुआ भी कुछ ऐसा ही और कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ खिताबी जंग में 76 रन ठोक गए दिए, वहीं मैच खत्म होते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का भी ऐलान कर दिया।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...