Skip to main content

ताजा खबर

कैमरन ग्रीन को रीढ़ की हड्डी के तनाव फ्रैक्चर के इलाज के लिए सर्जरी करानी होगी, पढ़ें बड़ी खबर 

कैमरन ग्रीन को रीढ़ की हड्डी के तनाव फ्रैक्चर के इलाज के लिए सर्जरी करानी होगी पढ़ें बड़ी खबर

Cameron Green (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को रीढ़ की हड्डी के तनाव फ्रैक्चर के इलाज के लिए, इस हफ्ते एक सर्जरी करानी होगी। इस सर्जरी को कराने की जानकारी को 14 अक्टूबर, सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने दी है।

हालांकि, लोअर बैक पेन की वजह से वह यूके दौरे से जल्दी वापिस स्वदेश आ गए थे। इसके बाद उनकी कुछ जांच और स्कैन किए गए, जिसमें पता लगा कि उन्हें इस सर्जरी की जल्द से जल्द से आवश्यकता है। वैसे आपको बता दें कि तेज गेंदबाजों में रीढ़ की हड्डी में तनाव फ्रैक्चर असामान्य नहीं है। लेकिन अब उन्हें इस चोट के जोखिम को कम करने के लिए सर्जरी से ही लाभ पहुंच सकता है।

साथ ही बता दें कि इस तरह की सर्जरी ने दुनिया के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों की मदद की है। ऐसे में उम्मीद है कि यह कैमरन ग्रीन के लिए भी काम करती हुई नजर आएगी। हालांकि, इस सर्जरी की वजह से कैमरन को रिकवर होने में कम से कम 6 महीने लग जाएंगे। ऐसे में वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम की घोषणा की

दूसरी ओर, आपको ऑस्ट्रेलिया के बार में जानकारी दें तो वह फिलहाल कोई क्रिकेट नहीं खेल रही है। लेकिन उसे आगामी लिमिटेड ओवर घरेलू सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज होने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ इस दौरे के लिए हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ने टीम में की घोषणा की है, जोकि इस प्रकार है:

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...