Skip to main content

ताजा खबर

कैमरन ग्रीन की पीठ की हुई सफल सर्जरी, 6 महीने तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

कैमरन ग्रीन की पीठ की हुई सफल सर्जरी, 6 महीने तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

Cameron Green (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) की हाल में ही पीठ की एक सर्जरी हुई है। तो वहीं इसको लेकर 25 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि ग्रीन को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर पीठ में समस्या हुई थी। इस दौरे पर पांचवें स्ट्रेस फ्रैक्चर से पीड़ित होने के बाद, ग्रीन ने न्यूजीलैंड में निचली रीढ़ की सर्जरी कराने का फैसला किया था। तो वहीं अब ग्रीन की यह सर्जरी हो चुकी हैं। सर्जरी के बाद खिलाड़ी को रिकवर होने में काफी समय लगने वाला है। इस वजह से वह लगभग 6 महीने से भी अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं।

हालांकि, अपनी सर्जरी की फोटोज को शेयर करते वक्त ग्रीन अच्छे मूड में दिखे, उन्होंने सर्जरी के बाद कॉफी वॉक का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें कैमरन ग्रीन द्वारा शेयर की गई ये फोटोज

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cameron Green (@__camgreen__)

A post shared by Cameron Green (@__camgreen__)

दूसरी ओर, कैमरन ग्रीन की इंजरी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वाका क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस से इतर कहा- आपको हमेशा लोगों के लिए बुरा लगता है जब वे चोटिल हो जाते हैं, खासकर तब जब वह कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके आप करीबी हों और वह व्यक्ति जो हमारी टेस्ट टीम का बड़ा हिस्सा हो। लेकिन आप कभी नहीं जानते, जो कुछ भी घटित होता है, उसमें हमेशा एक आशा की किरण होती है

लाबुशेन ने आगे कहा- हम अभी तक निश्चित नहीं है कि वह क्या है, लेकिन हो सकता है कि थोड़े से समय और थोड़े से आराम के साथ, वह (कैमरन ग्रीन) बेहतर वापसी कर सके। हमने उसे देखा है और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही ठीक हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...