Skip to main content

ताजा खबर

कैच करने के चक्कर में महिला क्रिकेटर के चेहरे लगी गेंद, उसके बाद खराब हुआ नाक-नक्शा- देखें तस्वीरें

कैच करने के चक्कर में महिला क्रिकेटर के चेहरे लगी गेंद, उसके बाद खराब हुआ नाक-नक्शा- देखें तस्वीरें

Grace Scrivens (Source X)

इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी ग्रेस स्क्रिवेंस (Grace Scrivens) को हाल ही में चल रहे इन द हंड्रेड विमेन 2024 टूर्नामेंट में एक गंभीर चोट लगी। कैच लेने की कोशिश करते समय गेंद उनके चेहरे पर जा लगी और वह बुरी तरह घायल हो गई हैं। यह घटना ट्रेंट ब्रिज में ट्रेंट रॉकेट और लंदन स्पिरिट के बीच गए मैच के दौरान हुई।

दिलचस्प बात यह है कि पहली पारी के दौरान ग्रेस स्क्रिवेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और 41 गेंदों पर खेल में अपना पहला अर्धशतक बनाया। हालांकि, 20 वर्षीय इंग्लैंड की यह बल्लेबाज भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का कैच पकड़ने में असफल रही, जिसके कारण गेंद उनके चेहरे पर लगी और उनकी आंख पर गहरी चोट लग गई और बाएं गाल पर बड़ा घाव हो गया।

कैसे हुई ये घटना?

खेल के दौरान, दीप्ति शर्मा ने क्रिस्टी गॉर्डन की गेंद को सीधे स्क्रिवेंस की ओर उछाला, वह गेंद पकड़ने की कोशिश करने गई लेकिन गेंद की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा पाई जिससे बॉल सीधे उनके चेहरे पर लगी। यह झटका इतना भयानक था कि उनका गाल तुरंत सूज गया और फिर टीम के फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर लाया। लेकिन टीम की जीत के बाद ग्रेस पुनः मैदान पर लौटीं और उनकी चोट पहले से अधिक सूजी हुई दिख रही थी। इसके साथ ही उनके चेहरे पर काले दाग भी बन गए थे।

LSW बनाम TRW गेम के दौरान ग्रेस स्क्रिवेंस को चोट लगी; तस्वीरें देखे

इस घटना के बारे में बोलते हुए कैथरीन साइवर-ब्रंट ने कहा: 

“उनके चेहरे पर काले दाग बन गए हैं। यह चोट हर सेकंड के साथ बड़ी होती जा रही है। उन्हें तुरंत इसपर बर्फ लगाने की जरूरत है। हममें से किसी को भी एहसास नहीं हुआ कि गेंद उसके चेहरे पर लगी थी। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होगी।”

अंततः, ट्रेंट रॉकेट्स महिलाओं ने लंदन स्पिरिट महिलाओं को 31 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जीवित रखीं।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा...