Skip to main content

ताजा खबर

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X)

वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना 300वां टेस्ट विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया।

इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के सिर्फ पांचवें गेंदबाज बन गए। एंटीगा के नॉर्थ साउंड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

आसिथा फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर इस खास उपलब्धि को हासिल किया

रोच ने श्रीलंका की दूसरी पारी में आसिथा फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर इस खास उपलब्धि को हासिल किया। उनकी शानदार गेंद सीधे स्टंप से जा टकराई। रोच ने दूसरी पारी में 51 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि श्रीलंका की पूरी टीम केवल 101 रन पर सिमट गई। अब रोच का नाम कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोज, मैल्कम मार्शल और लांस गिब्स जैसे महान गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गया है।

वेस्टइंडीज की जीत में बल्लेबाजों का भी बड़ा योगदान रहा। अमीर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने छठे विकेट के लिए 401 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। जंगू ने 233 रन बनाए, जबकि चेज 194 रन बनाकर आउट हुए।

उनकी शानदार पारियों की बदौलत टीम ने 626 रन पर पारी घोषित की। श्रीलंका पहली पारी में 308 रन ही बना सकी और फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई। दूसरी पारी में रोच के अलावा जेडन सील्स और शमार जोसेफ ने भी शानदार गेंदबाजी की।

मैच के बाद रोच ने कहा कि 300 विकेट तक पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, टीम के साथियों, कप्तान रोस्टन चेज और कोच डैरेन सैमी को दिया। उन्होंने अपनी मां का भी खास जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही होंगी।

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 3 जुलाई से 7 जुलाई तक नॉर्थ साउंड में ही खेला जाएगा। वेस्टइंडीज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा, जबकि श्रीलंका वापसी कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा।

टेस्ट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज़्यादा विकेट-

क्रमांक। खिलाड़ी का नाम पारी विकेट बॉलिंग औसत
1 कोर्टनी वॉल्श 242 519 24.44
2 कर्टली एम्ब्रोस 179 405 20.99
3 मैल्कम मार्शल 151 376 20.94
4 लांस गिब्स 148 309 29.09
5 केमार रोच 161 300* 26.83

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...