Skip to main content

ताजा खबर

केन विलियमसन पर टूटा दुखों का पहाड़, IPL में अनसोल्ड रहने के बाद इस टूर्नामेंट में रहे भी नहीं बिके

केन विलियमसन पर टूटा दुखों का पहाड़ IPL में अनसोल्ड रहने के बाद इस टूर्नामेंट में रहे भी नहीं बिके

Kane williamson (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक केन विलियमसन (Kane Williamson) पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अनसोल्ड रहने के बाद, उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के ड्राफ्ट में भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।

गौरतलब है कि विलियमसन ने आईपीएल नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था, तो वहीं पीएसएल ड्राफ्ट में वह प्लेटिनम श्रेणी में शामिल थे, लेकिन जब इस ड्राफ्ट में शामिल खिलाड़ियों की बोली शुरू हुई, तो एक के बाद एक खिलाड़ी बिक रहे थे।

लेकिन दिग्गज खिलाड़ी के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। साथ ही यहां हैरानी वाली बात रही कि इस ड्राफ्ट में न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ी हाथों-हाथ बिक रहे थे, लेकिन विलियमसन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।

केन विलियमसन आईपीएल और पीएसएल 2025 दोनों में अनसोल्ड रहे

साथ ही बता दें कि यह विलियमसन का यह पाकिस्तान सुपर लीग में पहला ड्राफ्ट था, लेकिन वह अनसोल्ड रहे हैं। तो वहीं पिछले साल आईपीएल में खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह चोटिल होने से पहले गुजरात जायंट्स के लिए 2 मैच खेल चुके थे, जिसमें वह 13.50 की औसत से सिर्फ 27 रन ही बना पाए थे।

इसके अलावा हाल में ही न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए कीवी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में फैब फोर में शामिल विलियमसन को शामिल किया गया है। तो वहीं चैंपियंस ट्राॅफी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कमान मिचेल सेंटनर संभालने वाले हैं।

साथ ही टूर्नामेंट का पहला मैच भी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के बीच 19 फरवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में कीवी टीम सेंटनर की कप्तानी और विलियमसन की मौजूदगी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...