
Cricket for a Cause (Source X)
KL Rahul- Athiya Shetty Auction- Cricket for a Cause: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने विपला फाउंडेशन (Vipla Foundation) के बच्चों को सपोर्ट के लिए एक नीलामी (Auction) का आयोजन किया है। Vipla Foundation को पहले सेव द चिल्ड्रन फाउंडेशन (Save The Children Foundation) के नाम से जाना जाता था।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी क्यों करा रहे हैं नीलामी?
इस नीलामी में कई क्रिकेट दिग्गजों की चीजें प्रदर्शित की जाएंगी, जिसकी सारी कमाई फाउंडेशन को दी जाएगी। इस जोड़ी (केएल राहुल-अथिया शेट्टी) ने अपनी पहल के लिए कई क्रिकेट सितारों को इस नेक काम में जोड़ा है, जो अपने कुछ क्रिकेट आइटम दान करने के लिए तैयार हैं। जैसे ग्लव्स, बैट और जर्सी।
किन क्रिकेटरों से मिला केएल राहुल और अथिया शेट्टी के इस नीलामी का समर्थन
केएल राहुल और अथिया शेट्टी को राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे जाने-माने क्रिकेटरों से समर्थन मिला है। ये खिलाड़ी नीलामी के लिए अपने क्रिकेटिंग आइटम दान करेंगे।
इस अभियान में योगदान देने वाले अन्य प्रमुख क्रिकेटरों में अश्विन, श्रेयस अय्यर, चहल, पंत, सैमसन, जडेजा और एलएसजी के खिलाड़ी शामिल हैं। बटलर, डी कॉक, स्टोइनिस और पूरन जैसे अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी अपनी पसंदीदा चीजें दान करके इसमें भाग लेंगे।
केएल राहुल की ‘Cricket for a Cause’ नीलामी कब होगी?
केएल राहुल द्वारा आयोजित नीलामी कार्यक्रम, ‘Cricket for a Cause’ 23 अगस्त, 2024 को होगा।
केएल राहुल की नीलामी ‘Cricket for a Cause’ कहां होगी?
‘Cricket for a Cause’ का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में किया जाएगा। क्योंकि, विपला फाउंडेशन मुख्य रूप से मुंबई में स्थित है।
केएल राहुल के ‘Cricket for a Cause’ कार्यक्रम में नीलाम होने वाली कुछ वस्तुएं क्या हैं?
23 अगस्त को मुंबई में कुल 27 वस्तुओं की नीलामी की जाएगी। इनमें से कुछ वस्तुओं की सूची नीचे दी गई है:
Items to be auctioned at KL Rahul’s ‘Cricket for a Cause’ event:
एमएस धोनी का बल्ला (MS Dhoni Bat): आधार मूल्य 3.5 लाख
रोहित शर्मा का बल्ला (Rohit Sharma Bat): आधार मूल्य 3.5 लाख
राहुल द्रविड़ का बल्ला (Rahul Dravid Bat): आधार मूल्य 3.5 लाख
केएल राहुल की जर्सी (KL Rahul Jersey): बेस प्राइस 1 लाख
विराट कोहली के दस्ताने (Virat Kohli Gloves): आधार मूल्य 50 हजार
जसप्रीत बुमराह की जर्सी (Jasprit Bumrah Jersey): बेस प्राइस 50 हजार
केएल राहुल का हेलमेट (KL Rahul Helmet): बेस प्राइस 50 हजार
नीलामी में भाग कैसे लें?
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को पुंडोल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना नाम पंजीकृत कराना होगा। नीलामी का विवरण वहाँ दिया जाएगा।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

