Skip to main content

ताजा खबर

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी, बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

KL Rahul And Athiya Shetty (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की कि उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है।

केएल राहुल इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भाग ले रहे हैं। वह इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आई थी कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।

अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल। 24.3.25। अथिया और राहुल।’ तमाम लोगों ने इस जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

यह रहा पोस्ट:

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। यह शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फ़ार्महाउस में हुई थी।

केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। राहुल ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला था। तमाम लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि आईपीएल 2025 में उन्हें दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। हालांकि, राहुल ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी कि वह आईपीएल 2025 में खिलाड़ी के रूप में ही खेलते हुए नजर आएंगे।

अथिया शेट्टी की बात की जाए तो उन्होंने कई शानदार बॉलीवुड मूवी में काम किया है और बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। अथिया शेट्टी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी है।  केएल राहुल भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में दिल्ली टीम की ओर से भाग ना ले पाए हो, लेकिन उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

पृथ्वी शॉ छोड़ना चाहते हैं मुंबई क्रिकेट का साथ, टीम बदलने के लिए एमसीए से मांगी एनओसी

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को पत्र लिखकर आगामी घरेलू सत्र से पहले किसी अन्य राज्य की टीम में जाने के...

क्या जल्द खत्म हो जाएगा रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर?, लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिए संकेत

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट सफर की शुरुआत की थी, इसलिए यह दिन उनके...

‘वह कोहिनूर जितना कीमती हैं’, जसप्रीत बुमराह की तारीफ में बड़ी बात बोल गए पूर्व क्रिकेटर

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) जसप्रीत बुमराह ने हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार पांच विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन की हर कोई तारीफ...

विराट का नाम भी नहीं लेना चाहते संजय मांजरेकर, जानें शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Sanjay Manjrekar & Virat Kohli (Photo Source: X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पहले टेस्ट के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम लेने...