Skip to main content

ताजा खबर

‘केएल राहुल अच्छी जगह पर हैं लेकिन हमें…’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले सहायक कोच Ryan ten Doeschate

केएल राहुल अच्छी जगह पर हैं लेकिन हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले सहायक कोच Ryan ten Doeschate

Ryan ten Doeschate (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू में खेला गया था, जिसमें बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे। इस प्रदर्शन के बाद राहुल का दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

क्योंकि पहले मैच में गर्दन में अकड़न की वजह से शुभमन गिल की वापसी हो सकती है, इसके अलावा सरफराज खान कमाल की फाॅर्म में है। हालांकि, राहुल ने इससे पहले इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बेंगलुरू टेस्ट मैच में खराब बल्लेबाजी के चलते उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है।

दूसरी ओर, इस बात को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच Ryan ten Doeschate का बड़ा बयान सामने आया है। इस पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि टीम में इस समय खेलने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। एक जगह के लिए कई खिलाड़ी लड़ रहे हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल की जगह सुरक्षित है या नहीं?

सहायक कोच Ryan ten Doeschate ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के सहायक कोच Ryan ten Doeschate ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में रेवस्पोर्ट्स के हवाले से कहा- टीम में जगह के लिए मारामारी है। सरफराज शानदार थे, मैं आखिरी गेम के बाद केएल के पास गया और पूछा कि आपने कितनी गेंदें मिस कीं और वहां एक भी नहीं थी। वह अच्छी जगह पर है, लेकिन हमें वहां सात लोगों को बिठाना होगा। तो हां, टीम में प्रतिस्पर्धा है।

Ryan ten Doeschate ने आगे ऋषभ पंत को लेकर कहा- बेशक उन्हें थोड़ी असुविधा हुई है। बेंगलुरू में उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी की, लेकिन वह इस टेस्ट मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...