Skip to main content

ताजा खबर

कुमार संगकारा इन 3 कारणों के चलते इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच पद के लिए हैं सही विकल्प

वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद व्हाइट-बॉल हेड कोच मैथ्यू पॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट जगत में यह चर्चा जोरों पर चल रही है कि अब कौन इंग्लैंड का नया व्हाइट बॉल क्रिकेट हेड कोच होगा। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें एंड्रयू फ्लिंटॉफ, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा का नाम शामिल है।

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के डीम डायरेक्टर के रूप में शानदार काम किया है। संगकारा के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स आक्रमक अंदाज में क्रिकेट खेलते हुई नजर आई है। संगकारा ने भी हाल ही में इंग्लैंड के हेड कोच बनने को लेकर उत्सुकता जाहिर की है, लेकिन उन्होंने यह भी पुष्टि कर दी है कि उन्हें इस रोल के लिए कोई भी ऑफर नहीं मिला है।

इन सबके बीच आइए आपको वह 3 कारण बताते हैं, जिसके चलते कुमार संगकारा इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच पद के लिए एक सही विकल्प है-

1. खिलाड़ियों को करते हैं बैक

कुमार संगकारा इन 3 कारणों के चलते इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच पद के लिए हैं सही विकल्प

Riyan Parag and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में कुमार संगकारा ने कई खिलाड़ियों को बैक किया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम रियान पराग का है। संगकारा ने रियान पराग को नंबर-4 की बैटिंग पोजिशिन दी, जहां युवा बल्लेबाज ने घरेलू सर्किट में असम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

आईपीएल 2024 में नंबर-4 की पोजिशिन में रियान ने कमाल का प्रदर्शन किया और हाल ही में उन्होंने भारत के लिए टी20 और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू भी किया है। कुमार संगकारा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाकर उन्हें बैक करने के लिए जाने जाते हैं। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड को एक नए पन्ने से शुरुआत करने की जरूरत है, ऐसे में संगकारा कोच के रोल के लिए एक सही विकल्प है।

2. कुमार संगाकार इंग्लैंड में ही रहते हैं

कुमार संगकारा इन 3 कारणों के चलते इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच पद के लिए हैं सही विकल्प

Kumar Sangakkara. (Photo source: Twitter/Rajasthan Royals)

एक हेड कोच के रूप में खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताना बहुत जरूरी होता है। इससे खिलाड़ियों के गेम में सुधार होता है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनने में भी मदद मिलती है। कुमार संगकारा इंग्लैंड में ही रहते हैं, अगर वह टीम के कोच बने तो वह ऑफ सीजन में भी खिलाड़ियों को मॉनिटर कर सकते हैं।

3. संगकारा ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कैप्टन जोस बटलर के साथ किया है काम

कुमार संगकारा इन 3 कारणों के चलते इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच पद के लिए हैं सही विकल्प

Kumar Sangakkara and Jos Buttler (Image Source: BCCI/IPL)

जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ी है, और वह इंग्लैंड के मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान है। राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में संगकारा ने जोस बटलर के साथ काम किया है। ऐसे में अगर संगकारा इंग्लैंड के हेड कोच बनते हैं तो वह और कप्तान जोस बटलर एक-दूसरे से टीम के हर मामलों को लेकर खुलकर बात कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...