Skip to main content

ताजा खबर

कुछ इस तरह से होगा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया में 125 करोड़ की प्राइज मनी का बटवारा? समझें पूरा गणित

कुछ इस तरह से होगा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया में 125 करोड़ की प्राइज मनी का बटवारा समझें पूरा गणित

Team India (Image Credit- Twitter X)

How Rs 125 crore T20 World Cup prize money will be split: 29 जून को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम को 125 करोड़ रुपये का प्राइज मनी देने का ऐलान किया था।  बीसीसीआई ने उस समय यह साफ कर दिया था कि यह प्राइज मनी खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी।

उसके बाद से सभी के मन में एक ही सवाल था कि टीम में उस 125 करोड़ रुपये को कैसे बांटा जाएगा और किसके खाते में कितने रूपये आएंगे। तो अब इसको लेकर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल 15 खिलाड़ियों समेत कोच राहुल द्रविड़ को सबसे अधिक 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल को भी इसमें से पैसे मिलेंगे।

सपोर्ट स्टाफ में मौजूद सदस्य को मिलेंगे इतने रूपये

रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ियों के अलावा ढाई-ढाई करोड़ टीम के कोर कोचिंग स्टाफ में बांटे जाएंगे, जिसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं। वहीं 1-1 करोड़ रुपए का इनाम अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी में शामिल 5 चयनकर्ताओं को मिलेगा जिन्होंने वर्ल्ड कप के लिए इस स्क्वॉड का चयन किया था।

बाकी बैकरूम स्टाफ को भी इस प्राइज मनी में से कुछ राशि दी जाएगी। तीन फिजियोथेरेपिस्ट, तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञ, दो मालिश करने वाले और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच को 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे। टीम के वीडियो एनालिस्ट, टीम के साथ ट्रैवल करने वाले बीसीसीआई स्टाफ सदस्य, जिसमें मीडिया अधिकारी भी शामिल हैं, और टीम के लॉजिस्टिक्स मैनेजर को भी यह इनाम दिया जाएगा।

बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि, “खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बीसीसीआई से मिलने वाली पुरस्कार राशि के बारे में बता दिया गया है और हमने सभी से बिल जमा करने को कहा है।” बता दें, तीन फिजियोथेरेपिस्ट हैं कमलेश जैन, योगेश परमार और तुलसी राम युवराज; तीन थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र दवगी, नुवान उदेनेके और दयानंद गरानी, ​​और दो मालिश करने वाले राजीव कुमार और अरुण कनाडे हैं। सोहम देसाई स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...