Skip to main content

ताजा खबर

कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन ने छोड़ी कप्तानी, ठुकराया बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

कीवी टीम को लगा बड़ा झटका केन विलियमसन ने छोड़ी कप्तानी ठुकराया बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

Kane Williamson (Photo Source: X/Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके बाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने एक बड़ा फैसला लिया है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है। इसके अलावा वे व्हाइट बॉल टीम की कप्तानी से भी हट गए हैं। उन्होंने यह फैसला आज (19) जून को लिया।

आपको बता दें, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे टीम के लिए अगले 8 टेस्ट मैचों में खेलते नजर आएंगे। ये सभी टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। इसके अलावा अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी वे कीवी टीम के लिए बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

फ्यूचर में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश स्वीकार करने के लिए तैयार हैं केन विलियमसन

न्यूजीलैंड क्रिकेट सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश वाले खिलाड़ियों को ब्लैककैप्स और घरेलू सुपर स्मैश प्रतियोगिता दोनों के लिए उपलब्ध रहने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। हालांकि, विलियमसन ऐसा नहीं चाहते हैं। विलियमसन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके निर्णय को इस रूप में नहीं समझा जाना चाहिए कि उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है; इसके विपरीत, वह फ्यूचर में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

उनका कहना है कि न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना अभी भी उनकी पहली प्राथमिकता है। न्यूजीलैंड में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खिलाड़ियों का दूर रहना कोई नई बात नहीं है। ट्रेंट बोल्ट ऐसा कर चुके हैं और वे फिर भी टीम के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। हालांकि, इससे होता ये है कि खिलाड़ी अपने देश के साथ साथ विदेशी लीग में भी खेलते हुए नजर आते हैं।

केन विलियमसन ने तीनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रति लंबे समय तक खेलने पर फिर से जोर दिया है। यहां तक कि उन्होंने 2024-25 वर्ष के लिए केंद्रीय अनुबंध को अस्वीकार किया है और 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभवी खिलाड़ी ने केंद्रीय अनुबंध से अपना नाम वापस लिया है और वे व्हाइट बॉल टीमों की कप्तानी भी छोड़ देंगे। इस कदम से उनको ये फायदा होगा कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। जनवरी 2024 को छोड़ दें तो वे न्यूजीलैंड के लिए हर समय उपलब्ध रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...