Skip to main content

ताजा खबर

किस एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं कुलदीप यादव?? चाइनामैन गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा

किस एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं कुलदीप यादव?? चाइनामैन गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा

Kuldeep Yadav (Photo Source: X/Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अब धीरे-धीरे सभी प्लेयर्स अपने घर लौट रहे हैं। वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर जब भारतीय टीम अपने वतन लौटी तो दिल्ली और मुंबई में खूब आदर सत्कार के साथ उनका स्वागत किया गया। दिल्ली में टीम पीएम मोदी से मिली तो मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित होने से पहले खिलाड़ियों के लिए ‘विक्ट्री परेड’ का आयोजन किया गया।

अब जब सभी खिलाड़ी अपने शहर पहुंच रहे हैं, वहां भी उनका स्वागत जोरदार तरीके से किया जा रहा है। इस कड़ी में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अपने शहर कानपुर पहुंचे तो उनका स्वागत ढोल और आतिशबाजी के साथ हुआ। अपने घर पहुंचते ही कुलदीप ने अपनी पर्सनल लाइव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जब उनसे पूछा गया कि वह कब शादी कर रहे हैं तो उन्होंने इसका जवाब बड़े ही शानदार अंदाज में दिया।

अपनी शादी को लेकर कुलदीप यादव ने किया बड़ा खुलासा

अपने इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह साफ कर दिया कि उनकी जीवनसंगिनी कोई एक्ट्रेस नहीं होने वाली है। एनडीटीवी से बात करते हुए कुलदीप यादव अपनी शादी को लेकर बोले, “आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी, लेकिन वह कोई अभिनेत्री नहीं होगी। यह जरूरी है कि वह मेरा और मेरे परिवार का ख्याल रख सके।”

बता दें कि, 29 जून को साउथ अफ्रीका को फाइनल में 7 रन हराकर भारत ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया, वहीं टीम 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप और 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही है।

कुलदीप यादव की इस वर्ल्ड कप में काफी अहम भूमिका रही। ग्रुप स्टेज में प्लेइंग XI में मौका ना मिलने के बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट चटकाए। उनकी भूमिका सुपर-8 और सेमीफाइनल में काफी अहम रही।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...