Skip to main content

ताजा खबर

‘किसी ने भी बुमराह के साथ ऐसा व्यवहार..’ 19 वर्षीय डेब्यू कर रहे सैम कोंटास को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

Sam Konstas (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 वर्षीय युवा सैम कोंटास (Sam Konstas) भारत के खिलाफ मेलबर्न में जारी BGT सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू करने में सफल रहे हैं। तो वहीं अपने पहले ही मैच में वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शुरू से ही अटैक करते हुए नजर आए।

इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट टीम और माॅर्डन डे क्रिकेट के दिग्गज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रिवर्स स्कूप शाॅट भी खेलते हुए नजर आए, जिससे उन्होंने कुछ बाउंड्री भी लगाई। मुकाबले में पहले दिन कोंटास 65 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

दूसरी ओर, अब सैम कोंटास की इस पारी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जारी सीरीज में कमेंट्री कर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। शास्त्री ने कहा कि ऐसा मत सोचो कि किसी ने भी बुमराह के साथ ऐसा व्यवहार किया है।

सैम कोंटास को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि युवा खिलाड़ी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए रवि शास्त्री ने कहा- मुझे नहीं लगता कि खेल के किसी भी फाॅर्मेट में, लाल गेंद वाले क्रिकेट को तो छोड़ ही दें, किसी ने भी बुमराह के साथ ऐसा व्यवहार किया होगा।

उसके लिए उस स्वैग के साथ वहां जाना और कुछ अपमानजनक शॉट्स खेलने का प्रयास करना, यह कुछ और ही था। उन्होंने उस MCG कोचिंग मैनुअल की धज्जियां उड़ा दीं। एक समय ऐसा लगा जैसे भारतीय टीम में विचारों का अभाव हो गया है। वे वास्तव में नहीं जानते थे कि उन पर क्या प्रभाव पड़ा।

शास्त्री ने आगे कहा- शुरूआत में वह दो शाॅट खेलने से चूका, तो भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई थी। उन्होंने सोचा अगर वह रिस्क लेगा, तो हम उसे जल्द ही आउट कर लेंगे। लेकिन जब उसके शाॅट लगने लगे, तो सभी की मुस्कुराहट गायब हो गई। भारतीय टीम के विचार गायब हो गए।

আরো ताजा खबर

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...