Skip to main content

ताजा खबर

किसी की छूटी चप्पल तो कोई हुआ बेहोश, T20 WC जीत पर टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद कुछ ऐसी थी मरीन ड्राइव की हालत

Team India (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई को भारत पहुंची। दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया का मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह हुआ।

हालांकि, इस सम्मान समारोह से पहले टीम इंडिया की एक विक्ट्री परेड मुंबई के फेमस मरीन ड्राइव पर नरीमन पाॅइंट से आइकाॅनिक वानखेड़े स्टेडियम तक निकली। टीम इंडिया की इस विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए, जन सैलाब साउथ मुंबई की सड़कों पर उतर गया।

लेकिन अब खबर आ रही है कि जो क्रिकेट फैंस इस परेड में शामिल हुए थे, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। साथ ही क्रिकेट फैंस द्वारा ये भी शिकायत की जा रही है कि पुलिस ने इस परेड के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की थी, जिसकी वजह से कई बार फैंस के बीच भगदड़ भी देखने को मिली।

फैंस ने बताया परेड के दौरान भीड़ को पुलिस ने नहीं किया मैनेज

बता दें कि इस परेड में शामिल होने वाले एक फैन जिसका नाम रवि सोलंकी है, उसने एनआई को बताया- मैं ऑफिस से आ रहा था और मुझे पता चला कि भारतीय टीम शाम 5 से 6 बजे के बीच यहां पहुंचेगी, जो नहीं हुआ। परेड में शामिल होने के लिए भीड़ बढ़ती गई। पुलिस स्थिति संभाल नहीं पा रही थी। लोगों ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद कुछ लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। यह बहुत असंगठित था। कोई संभालने वाला नहीं था। भगदड़ की घटना रात 8:15 से 8:45 बजे के बीच की है।

साथ ही रिषभ महेश यादव नाम के एक फैन ने बताया- भीड़ बढ़ती जा रही थी। मैं गिर गया और मेरा दम घुट गया। मैं बेहोश हो गया। मुझे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां मेरा इलाज हुआ। मैं अब ठीक महसूस कर रहा हूं। भीड़ जरुरत से ज्यादा थी। कुप्रबंधन था, और पुलिस भी सतर्क नहीं थी।

देखें टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद कैसी ही मरीन ड्राइव की हालत

#WATCH | Maharashtra: Footwear scattered everywhere at Mumbai’s Marine Drive after the T20 World Cup victory parade.

According to Mumbai Police, the conditions of several fans gathered had deteriorated- some got injured and some had trouble breathing. pic.twitter.com/PvHjZKfPrn

— ANI (@ANI) July 4, 2024

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर नहीं, ब्रेट ली की नजर में यह खिलाड़ी है क्रिकेट का असली GOAT

Brett Lee Names His All-Time Greatest Cricketer (image via X) क्रिकेट के इतिहास में ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) कौन है, इस पर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के...

ODI WC 2027: ‘घर पर खेलने का दबाव नहीं होता’ – घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने को तैयार हैं कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada High on Confidence Ahead of Home 2027 World Cup (image via getty) दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बहुत भरोसा...

तेज गेंदबाजों का ग्रुप होना और एनर्जी बचाकर रखना बहुत जरूरी है: जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अहम बात कही है। उनका मानना है कि किसी...

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...