Skip to main content

ताजा खबर

‘किंग को बधाई’ विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर BCCI सचिव जय शाह 

‘किंग को बधाई’ विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर BCCI सचिव जय शाह 

Jai Shah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज व रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) को इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 16 साल पूरा होने पर बधाई देते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब है कि कोहली ने हाल में ही टीम इंडिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइलन में कोहली की 76 रनों की मैच विनिंग पारी को कौन भूल सकता है। दूसरी ओर, अब कोहली के क्रिकेट करियर के 16 साल पूरे होने पर जय शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है।

जय शाह ने विराट कोहली को दी बधाई

बता दें कि विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 16 साल पूरे होने पर जय शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- आज से 16 साल पहले, 19 वर्षीय विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा था, जो वास्तव में एक महान करियर बन गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर किंग को बधाई।

देखें जय शाह की यह पोस्ट

Virat Kohli के क्रिकेट करियर पर एक नजर

गौरतलब है कि साल 2008 में विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ रंगगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो वहीं इसके बाद अपनी क्लास बल्लेबाज के दम पर, वह टीम इंडिया के कुछ ही समय में तीनों फाॅर्मेट के स्थाई खिलाड़ियों में से एक बन गए। लेकिन हाल में ही खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है।

दूसरी ओर, 35 वर्षीय विराट कोहली के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8848 टेस्ट, 13906 वनडे और 4188 टी20 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...

SM Trends: 4 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स हाल में ‘फाॅर द लव ऑफ क्रिकेट’ पाॅडकास्ट पर नजर आए। इस पाॅडकास्ट में उन्होंने इंग्लैंड...

‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया

India in a Tough Position in World Test Championship, Says Aakash Chopra (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप...

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...