Skip to main content

ताजा खबर

किंग कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हैं तैयार

किंग कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हैं तैयार

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। विराट कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। यही नहीं कई बार विराट कोहली की तुलना दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से भी की जाती है।

विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। विराट कोहली अब एक और उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं। विराट कोहली ने अभी तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 26,942 रन बनाए हैं और बहुत जल्द वो 27000 रन की उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि अनुभवी बल्लेबाज ने अभी तक 26,942 रन 591 पारी में बनाए हैं। वहीं सबसे तेज 27000 रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है।

सचिन तेंदुलकर ने इस शानदार उपलब्धि को 623 पारी में हासिल किया था। अगर विराट कोहली अपनी अगली आठ पारी में 58 रन बना लेते हैं तो इस उपलब्धि को अपने नाम करने वाले वो सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन के अलावा कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग ने सभी प्रारूपों को मिलाकर 27000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलनी है और विराट कोहली इसमें इस शानदार उपलब्धि को जरूर अपने नाम करना चाहेंगे।

19 सितंबर से शुरू हो रही है भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज

बता दें, भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। अगर विराट कोहली अगले दो टेस्ट में 58 रन बना लेते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट कानपुर में होस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...