
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में महज 93 रन ही बना सके। उनके बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक पिछले साल जुलाई में आया था। भारतीय टीम को अब 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले कोहली की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
खराब फॉर्म की वजह से 36 वर्षीय विराट की आलोचना हो रही है। हालांकि, इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किंग कोहली के फॉर्म में लौटने की उम्मीद जताई है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। कोहली सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी थे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
Virat Kohli को लेकर Ravi Shastri ने की बड़ी भविष्यवाणी
टेस्ट मैच के शुरू होने से ठीक पहले शास्त्री ने कहा है कि किंग अब वहां आ गया है, जहां उसे बल्लेबाजी करना और रन बनाना बहुत पसंद है। शास्त्री ने बड़ा बयान इसलिए भी दिया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में कोहली का बल्ला अब तक खूब चला है। उनके आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।
शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘किंग (कोहली) अब वहां खेलेगा जहां वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। मैं उन्हें बस इतना ही बताऊंगा।” उन्होंने कहा, ‘‘जब आप ऑस्ट्रेलिया में अपने जलवों के बाद यह रूतबा हासिल कर लेते हैं तो जब आप बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो यह हमेशा आपके प्रतिद्वंद्वी के दिमाग में रहता है।”
बता दें कि कोहली 2011-12 में पहले टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। उन्होंने तब पर्थ में 44 और 75 रन की पारी खेलने के अलावा एडिलेड में जुझारू शतक जड़ा था। कोहली ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच में 692 रन बनाए थे। उन्होंने 2018-19 सीरीज के दौरान पर्थ में 123 और मेलबर्न में 82 रन जुटाए। उन्होंने तब टीम की कप्तानी की थी।
वहीं, कोहली ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक टेस्ट खेला और एडिलेड में 74 रन बनाए। कोहली ने ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट में 48.26 की औसत से 1979 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

