Skip to main content

ताजा खबर

‘काम पर गया था या फोटोशूट पर’, शिखर धवन ने दिनेश कार्तिक को जमकर किया ट्रोल

काम पर गया था या फोटोशूट पर शिखर धवन ने दिनेश कार्तिक को जमकर किया ट्रोल

Shikhar Dhawan and Dinesh Karthik (Pic Source-X)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर ट्रोल किया है। बता दें, दिनेश कार्तिक इस समय द हंड्रेड टूर्नामेंट के स्काई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं, जो इंग्लैंड में खेला जा रहा है।

इस बीच दिनेश कार्तिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें ब्लेजर पहने हुए देखा जा सकता है। कार्तिक ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘हे बॉस, मैं काम पर जाने के लिए सबवे ले रहा हूं, अपने स्टैंडअप के लिए मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा।’

यह रहा दिनेश कार्तिक का पोस्ट:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

दिनेश कार्तिक के इस पोस्ट पर तमाम फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। हालांकि, शिखर धवन ने अपने टीम के साथी को ट्रोल करते हुए इस पर कमेंट किया कि, ‘बस वर्क पर गया था या फोटोशूट पर।’ देखते ही देखते धवन का ये कमेंट इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने लगा।

Shikhar Dhawan Instagram Comment

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे और उन्होंने इस सीजन में 13 पारियों में 326 रन बनाए थे। हालांकि, 1 जून 2024 को उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से संन्यास ले लिया। हाल ही में कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के SA20 टूर्नामेंट में लीग एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए भी देखा जाएगा।

बता दें, SA20 के 2024 सीजन में पार्ल रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थी। Eliminator में टीम को Joburg Super Kings के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं शिखर धवन की बात की जाए तो उन्हें पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देखा गया है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इस अनुभवी खिलाड़ी को एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...