Skip to main content

ताजा खबर

काफी अच्छी बात है कि टीम में कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी है और हमें उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है: भारत के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

काफी अच्छी बात है कि टीम में कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी है और हमें उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है: भारत के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

Morne Morkel (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। टीम इंडिया को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा और मोर्ने मोर्केल भी आगामी सीरीज से पहले भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं।

मोर्ने मोर्केल को चेन्नई में आकाश दीप और बाकी युवा तेज गेंदबाजों के साथ काफी समय बिताते हुए देखा गया। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सभी सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।

पहले दिन के अभ्यास सेशन से बाद मोर्ने मोर्केल ने कहा कि टीम इंडिया लकी है कि उनके पास कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी है और इससे उन्हें भी काम करने में काफी आसानी हो रही है। मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की।

बीसीसीआई ने एक वीडियो रिलीज की है जिसमें मोर्ने मोर्केल ने कहा कि, ‘मैं यह बात समझता हूं कि जीतने की उम्मीद जरूर है और यह मैंने अपने खेल के दिनों में भी काफी अनुभव किया है। सभी युवा खिलाड़ियों को मैं इस चीज से लड़ने का ज्ञान शेयर कर रहा हूं। सीनियर खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे और हमारी यही योजना है कि हम उन्हें सपोर्ट करें। उन्हें हम सही सलाह देना चाहेंगे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाना चाहेंगे।’

यह मेरे लिए खास मोमेंट था कि मैं भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त हो रहा था: मोर्ने मोर्केल

मोर्ने मोर्केल ने कहा कि, ‘जब मुझे यह बात पता चली तो मैंने 5 मिनट के लिए खुद को रूम में बंद रखा। मैंने पहले अपने पिता से बात की और पत्नी के पास नहीं गया। ज्यादातर बोला जाता है कि आप अपनी पत्नी से जाकर पूछे लेकिन मैं अपने पिता के पास गया। काफी सालों तक मैं क्रिकेट का फैन रहा हूं और यह सच में मेरे लिए खास मोमेंट था।

इसका लुफ्त मैंने शुरूआती 5 से 7 मिनट तक खुद उठाया और फिर अपने परिवार वालों को बताया कि मैं भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त हुआ हूं। वो लोग भी इस बात से काफी खुश थे।’

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...