Skip to main content

ताजा खबर

कानपुर में क्रिकेट खेलते हुए बहस में 11 साल के लड़के को गंवानी पड़ी जान, जाने क्या है पूरा मामला?

कानपुर में क्रिकेट खेलते हुए बहस में 11 साल के लड़के को गंवानी पड़ी जान, जाने क्या है पूरा मामला?

Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)

उत्तरप्रदेश के कानुपर से एक बेहद ही दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई है। बता दें कि कानुपर के जमऊ के KDA एकता पार्क इलाके में हुई एक क्रिकेट खेलने के दौरान हुई बहस में 11 वर्षीय आरिज कमल (Aariz Kamal) को अपनी जांन गवानी पड़ी है।

बता दें कि जब यह बहस हुई तो दोनों ही लड़के आपस में क्रिकेट खेल रहे थे। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बहस एक नो बाॅल को लेकर हुई थी और उसके बाद यह हाथापाई में बदल गई। इसके बाद दूसरे लड़के ने आरिज कमल के गर्दन और सीने पर काफी सारे घूंसे मारे, जिससे वह उस ही पल गिर गया।

आरिज को बहोशी की हालत में ही उसकी मां के पास ले जाया गया, जहां उसकी मां उसे डाक बंगला स्थित एक प्राइवेट हाॅस्पिटल ले गई। यहां पर डाॅक्टर ने आरिज कमल को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं पुलिस की बार-बार गुजारिश करने पर भी आरिज के परिवार ने कोई भी पुलिस शिकायत नहीं दर्ज कराई और ना ही पोस्ट-मार्टम कराया।

दूसरी ओर, आपको 11 वर्षीय आरिज कमल के बारे में बताएं तो वह एकता पार्क एलाके में अपनी मां सरिया कमल के साथ अपनी नानी के घर पर रहता था और पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-6 में पड़ता था। आरिज के पिता कुछ साल पहले कैंसर की वजह से पहले से ही गुजर चुके हैं। तो वहीं आरिज के निधन के बाद उनकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।

इस घटना के बाद जमऊ थाना के क्राइम इंस्पेक्टर जावेद खान और इलाके के लिए एमएलए मोहम्मद हसन रूमी मौका ए वारदात पर पहुंचे हैं। तो वहीं अब आरिज का परिवार अंतिम क्रिया की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले भी कानपुर में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

साथ ही आपको बता दें कि बीते समय में कानपुर से ऐसी घटनाओं की लगातार खबरें आती रही हैं। इससे पहले जून 2023 में क्रिकेट खेलने के दौरान लड़ाई के दौरान, 15 वर्षीय एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...