Skip to main content

ताजा खबर

काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो 

County Championship (Image Credit- Twitter X)
County Championship (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी गच्चा खा गए। चहल की कमाल की स्पिन करती हुई गेंद पर स्टोक्स क्लीन बोल्ड आउट हो गए। तो वहीं, जैसे काउंटी चैंपियनशिप में यह वाक्या कैमरे में कैद हुआ, वैसे ही इस घटना की वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो गई।

बेन स्टोक्स सिर्फ 14 रन ही बना पाए, जब 47वें ओवर में चहल ने उन्हें आउट करके टीम को जरूरी सफलता दिलाई। इस ओवर में चहल ने एक गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर डाली और स्टोक्स ने अपने फ्रंट फुट का इस्तेमाल करते हुए उसे डिफेंड करने का फैसला किया। हालांकि, उनका डिफेंस काफी कमजोर था। स्टोक्स की शॉट खेलते समय उनके बल्ले और पैड के बीच इतनी जगह बन गई कि गेंद तेजी से टर्न हुई और सीधे ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई।

देखें चहल ने किस तरह किया स्टोक्स को क्लीन बोल्ड

खैर, इस विकेट के गिरने के बाद डरहम का स्कोर छह विकेट पर 187 रन हो गया और टीम की पारी लड़खड़ा गई। आखिर में पूरी टीम 205 रन पर आउट हो गई, जिसमें मयंक अग्रवाल ने 57 गेंदों में 36 रन बनाए। दूसरी ओर, डरहम की इस हार के मुख्य गेंदबाज चहल रहे, जिन्होंने 15.2 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए।

स्टोक्स के लिए, यह विकेट काउंटी क्रिकेट में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ उनके संघर्ष के सिलसिले को जारी रखने वाला था। इससे पहले भी डरहम की ओर से ग्लूस्टरशायर के खिलाफ खेलते हुए वह साई किशोर का शिकार बने थे।

उस समय शुरुआत में हालात कुछ अलग लग रहे थे। स्टोक्स क्रीज पर जम चुके थे और आसानी से रन बना रहे थे, उन्होंने 43 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बना लिए थे। लेकिन, किशोर ने भी उन्हें एक शानदार गेंद पर आउट कर दिया, जिसके बाद स्टोक्स एक बार फिर निराश दिखे।

ये भी पढ़ें – CPL 2026 में दासुन शनाका के बल्ले ने उगली आग! महज 39 गेंदों में ठोका टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक

আরো ताजा खबर

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...

‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty) Michael Atherton on Babar Azam: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

CPL इतिहास के 5 सबसे तेज तूफानी शतक, जब बल्लेबाजों ने गेंदों से उड़ाए परखच्चे!

Top 5 Fastest Centuries in CPL History (image via getty) Top 5 Fastest centuries in CPL history: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें रिकॉर्ड...

महिला क्रिकेट को मिली नई ‘रन मशीन’, मिताली राज का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 124 to Shatter Mithali Raj’s All-Time International Run Record (image via X) 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा गया, जब भारत की स्टार...