Skip to main content

ताजा खबर

काउंटी क्रिकेट में दिखेगा Auqib Nabi का जलवा, न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे की टीम में हुए शामिल

Auqib Nabi (Image credit Twitter - X)
Auqib Nabi (Image credit Twitter – X)

Auqib Nabi County Cricket: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपने करियर में एक बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आकिब इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे के लिए मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे। वह भारत के आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड में रेड-बॉल क्रिकेट खेलेंगे।

आकिब ने इंग्लैंड का वीजा हासिल कर लिया है और वह 30 अगस्त को नई दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाले थे। काउंटी क्रिकेट में खेलने से उन्हें विदेशी परिस्थितियों में गेंदबाजी का अनुभव मिलेगा, जो आगे भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

रणजी ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन

आकिब नबी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल रहे थे। उन्होंने 60 विकेट लेकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका गेंदबाजी औसत सिर्फ 12.56 का रहा था।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। शानदार घरेलू प्रदर्शन के बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। हालांकि, भारत के 1-0 से जीती इस सीरीज में उन्हें दोनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।

आकिब नबी के पास काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए तीन मुकाबले खेलने का मौका हो सकता है। उनका संभावित डेब्यू 2 सितंबर से यॉर्कशायर के खिलाफ द ओवल में हो सकता है।

इसके बाद सरे 8 सितंबर से ससेक्स के खिलाफ खेलेगी। टीम का तीसरा मुकाबला 15 सितंबर से ग्लैमरगन के खिलाफ द ओवल में होगा। सरे की टीम में भारतीय खिलाड़ी राहुल चाहर और महिपाल लोमरोर भी शामिल हैं।

इंडिया ए टीम से भी जुड़ेंगे

काउंटी क्रिकेट में अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद आकिब नबी भारत ए टीम के साथ जुड़ सकते हैं। भारत ए को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रेड-बॉल मुकाबले खेलने हैं।

पहला मैच 22 सितंबर से शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक खेला जाना है। ऐसे में आकिब की जम्मू-कश्मीर टीम के लिए उपलब्धता पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

विदेशी परिस्थितियों में खेलने का यह मौका आकिब नबी के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। अगर वह सरे के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने की उनकी दावेदारी और मजबूत हो सकती है।

আরো ताजा खबर

IND W vs THA W: थाईलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, प्रतिका रावल का हुआ टी20 डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

Women’s Asia Cup 2026, IND W vs THA W: Thailand opted to bowl first (image via X) 30 अगस्त, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और थाईलैंड की...

ENG vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स में चटकाए 9 विकेट, वकार यूनिस को पीछे छोड़ बनाया बड़ा कीर्तिमान

Mohammad Abbas (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (Mohammad Abbas) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच दिया...

‘पाकिस्तान का चैप्टर अब पूरी तरह क्लोज’ – ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद बोले मोहम्मद आमिर

Mohammad Amir Rules Out Pakistan Comeback After Acquiring British Citizenship (image via X) अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भविष्य में वापसी की संभावना...

“पूर्व प्रधानमंत्री के नाते उन्हें इलाज मिलना चाहिए”: पूर्व पाक क्रिकेटर मोईन खान ने खिलाड़ियों से की समर्थन में बोलने की अपील

Moin Khan urges cricketers to speak up for Imran Khan’s medical care (image via X) Moin Khan on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोईन खान ने दुनिया भर के...