Skip to main content

ताजा खबर

काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे Venkatesh Iyer, इस टीम के साथ किया अनुबंध 

काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे Venkatesh Iyer, इस टीम के साथ किया अनुबंध 

Venkatesh Iyer (Photo source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) बहुत ही जल्द काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि क्रिकेटर ने काउंटी क्रिकेट टीम लंकाशायर के साथ 5 सप्ताह का अनुबंध किया है। इस दौरान वह राॅयल वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप में टीम के लिए विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि हाल में ही जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 के खिताब को अपने नाम किया था, तो उस विनिंग केकेआर टीम का वेंकटेश अय्यर भी हिस्सा थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। साल 2022 के शुरुआत में वह टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

दूसरी ओर, काउंटी टीम के साथ जुड़ना उनका भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, क्योंकि वेंकटेश से पहले कई भारतीय खिलाड़ी काउंटी टीमों के साथ जुड़ चुके हैं।

हाल में ही अंजिक्य रहाणे ने लीसेस्टशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ कुछ समय के लिए करार किया था। हालांकि, वेंकटेश सिर्फ पांच हफ्ते के लिए ही लंकाशायर से जुड़ेंगे, क्योंकि उन्हें आगामी दिलीप ट्राॅफी में भाग लेने के लिए स्वदेश वापिस लौटना होगा।

वेंकटेश अय्यर का बड़ा बयान आया सामने

तो वहीं लंकाशायर क्रिकेट क्लब से जुड़ने के बाद वेंकटेश अय्यर ने कहा- मैं इंग्लैंड जाने और अपने करियर में पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने का अवसर पाकर बेहद उत्साहित हूं। लंकाशायर एक बहुत ही ऐतिहासिक काउंटी क्रिकेट क्लब है जिसका अपने क्लब में भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करने का एक लंबा इतिहास है। मैं एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में रोज कलर के रंग में फारुख इंजीनियर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और हाल ही में वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की तरह खेलने के लिए तैयार हूं।

वेंकटेश अय्यर ने आगे कहा- इंग्लिश कंडीशन में एकदिवसीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट दोनों में अपने स्किल का परीक्षण करने से वास्तव में मेरे खेल को फायदा होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं फैंस का मनोरंजन कर सकता हूं और अपने लंकाशायर टीम के साथियों को इस गर्मी में दोनों प्रारूपों में उनके लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकता हूं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...