
Vaibhav Suryavanshi and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि, वो आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने की संभावना से उतने उत्साहित नहीं हैं जितना वह राजस्थान रॉयल्स में दिग्गज राहुल द्रविड़ के अंडर खेलने को लेकर हैं। पिछले महीने 13 वर्षीय सूर्यवंशी IPL ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए थे, उन्हें RR ने खरीदा था जिसके कोच द्रविड़ होंगे।
द्रविड़ के पास भारत की अंडर-19 टीम के साथ-साथ सीनियर भारतीय मेंस टीम को कोचिंग देने का अनुभव है और यह 13 वर्षीय सूर्यवंशी के लिए सीखने का एक सुनेहरा अवसर होगा। बता दें कि, सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ में खरीदा था।
मैं आईपीएल में खेलने से ज्यादा राहुल द्रविड़ सर के मार्गदर्शन में खेलने के लिए उत्साहित हूं- वैभव सूर्यवंशी
इंडिया टुडे के हवाले से वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मुझे वाकई खुशी है कि मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिल रहा है। मैं आईपीएल में खेलने से ज्यादा राहुल द्रविड़ सर के मार्गदर्शन में खेलने के लिए उत्साहित हूं। मैं उनकी कोचिंग में खेलने के लिए खुश हूं। आईपीएल के लिए मेरे पास कोई रणनीति नहीं है। मैं बस वैसे ही खेलूंगा जैसा मैं खेलता हूं।
सूर्यवंशी का यह भी मानना है कि भारतीय टीम ने हाल में आयोजित अंडर-19 एशिया कप में खराब प्रदर्शन नहीं किया। पर टीम फाइनल में बांग्लादेश से हारकर खिताब जीतने में विफल रही। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को फाइनल मुकाबले में भारत का बैटिंग आर्डर फ्लॉप रहा और ऐसा किसी भी टीम के साथ हो सकता है। दुबई में हुए फाइनल में 199 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 35.2 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई और उसे 59 रन से हार का सामना करना पड़ा।
बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र का प्लेयर बनकर इतिहास रच दिया था। उन्हें आईपीएल में टीम भी मिल गई है। वैभव के लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी।
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

