
Dinesh Karthik & Karun Nair (Photo Source: X/Getty)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। लेकिन अभी तक इस मेगा टूर्नांमेंट के लिए भारत के स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी खत्म होने का इंतजार कर रहा है। टीम का ऐलान 19 जनवरी को हो सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे करुण नायर ने सेलेक्टर्स और फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। करुण ने इस टूर्नामेंट में 752 की औसत से रन बनाए है।
7 पारियों में वह सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं। वह अभी तक 5 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनकी टीम विदर्भ फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल मुकाबले में भी उनसे इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।हालांकि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट दिनेश कार्तिक का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम लगभग तैयार है और अब नायर को स्क्वॉड में जगह नहीं मिलेगी।
Dinesh Karthik ने Karun Nair के लिए दिया बड़ा बयान
कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, “करुण नायर, आप जिस फॉर्म में हैं, उसे देखना अविश्वसनीय है। यहां तक कि मयंक अग्रवाल भी काफी अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय वनडे टीम लगभग तैयार है। इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए जा सकते।”
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, “हां, करुण नायर को टीम में लाना बहुत लुभावना है और मुझे लगता है कि उन्होंने बातचीत का हिस्सा बनने का अधिकार अर्जित किया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बना पाएंगे। लेकिन अगर वह इसी तरह आगे बढ़ते रहे, तो क्यों नहीं? ऐसा फॉर्म में चल रहा बल्लेबाज जो तेज और स्पिन दोनों तरह से खेलता है, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।”
जायसवाल को लेकर भी कार्तिक ने कही बड़ी बात
हालांकि कार्तिक का मानना है कि टी20 और टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्सन कर रहे यशस्वी जायसवाल का सेलेक्शन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में होगा।
कार्तिक ने कहा, “उसे (जायसवाल को) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया का उसका दौरा काफी लंबा रहा है, जो एक युवा खिलाड़ी के लिए मानसिक रूप से थका देने वाला है। उसे आराम की जरूरत है। 5 मैचों की सीरीज, टेस्ट सीरीज खेलना कोई मजाक नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने (चयनकर्ताओं ने) सही काम किया है। 100% उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगा। चिंता मत करो।”
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

