Skip to main content

ताजा खबर

करुण नायर का रहस्यमयी पोस्ट, भारत की बल्लेबाजी ढहते ही सोशल मीडिया पर किया कटाक्ष

करुण नायर का रहस्यमयी पोस्ट, भारत की बल्लेबाजी ढहते ही सोशल मीडिया पर किया कटाक्ष

Karun Nair (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय शीर्ष क्रम बुरी तरह विफल रहा। इसी बीच अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

नायर, जो हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैं। भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरने के तुरंत बाद उनका यह पोस्ट आया।

उनके संदेश से यह भी संकेत मिला कि शायद वे अब भी इस बात से आहत हैं कि इंग्लैंड दौरे की खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, जबकि उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था।

नायर ने अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा

इस पोस्ट के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने माना कि नायर भारतीय टीम की इस मुश्किल स्थिति में खुद को उपयुक्त समाधान मानते हैं। खरै, दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में बनाए गए 489 रनों के जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी थी। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद विकेटों का गिरना शुरू हुआ और भारतीय टीम ने सिर्फ 102 रन पर 4 विकेट खो दिए।

बाद में कप्तान ऋषभ पंत भी मार्को यान्सन की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर लौट गए। नितीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और भारत की स्थिति और खराब हो गई। इसके बाद पूरी टीम 201 रनों पर सिमट गई।

रणजी में करुण नायर का जलवा

करुण नायर की हाल की फॉर्म बेहद शानदार रही है। रणजी ट्रॉफी 2025 – 26 में उन्होंने सिर्फ 7 पारियों में 602 रन बनाए हैं। 100.33 की औसत के साथ वे टूर्नामेंट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। नायर अब आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में नजर आएंगे, जिसका आगाज़ 26 नवंबर से होगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...