Skip to main content

ताजा खबर

करारी हार के बाद भी Team India के खिलाड़ी हैं खुश, सभी के चेहरे पर नजर आई मुस्कान

(Photo Source: Instagram)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज Team India ने शानदार तरीके से किया था, जहां भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट मैच अपने नाम किया था। लेकिन एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया टीम ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। वहीं अब तीसरे टेस्ट मैच की बारी है और उस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी टेंशन से काफी दूर हैं।

हरभजन सिंह ने दी Team India को अहम टिप्स

दूसरी ओर तीसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया का कि Team India को तीन बड़ी चीजों को ठीक करना होगा। हरभजन ने कहा कि टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, साथ ही खिलाड़ियों को बल्लेबाजी में लंबी साझेदारी बनानी होगी। आगे उन्होंने कहा कि- गेंदबाजी में अच्छा प्लान करना है और हेड के खिलाफ भी प्लान बनाना होगा। साथ ही पूर्व स्पिनर के अनुसार हर्षित राणा की जगह तीसरे टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा या आकाश दीप को मौका देना चाहिए।

करारी हार के बाद भी Team India के खिलाड़ी टेंशन फ्री हैं

*Team India के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है।
*वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी एडिलेड से ब्रिस्बेन की यात्रा करते हुए नजर आए।
*इस दौरान सभी खिलाड़ी थे टेंशन फ्री और साथ ही सभी के चेहरे पर थी मुस्कान।
*ऐसे में एडिलेड में मिली हार के बाद भी टेंशन फ्री है पूरी की पूरी टीम।

Team India के खिलाड़ियों का ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक दिन पहले खिलाड़ियों ने जमकर किया था अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने की थी सिराज की तारीफ

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ऑस्ट्र्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज Josh Hazlewood ने एक बयान दिया था और वो सिराज को लेकर था। हेजलवुड ने कहा था कि-सिराज ग्रेट खिलाड़ी है और RCB में साथ खेलते हुए मैंने उनके साथ अच्छा समय बिताया था। आगे हेजलवुड ने ये भी कहा था कि-RCB में सिराज गेंदबाजी को लीड करते थे और वो विराट की तरह जुनूनी हैं, साथ ही जोश हेजलवुड के अनुसार मोहम्मज सिराज एक शानदार कैरेक्टर हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: वनडे सीरीज के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, देखने मिलेगा युवा-अनुभव का मिश्रण

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X) भारत अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटने जा रही है। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, टिकट बिक्री ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

ICC Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) ICC महिला T20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही इतिहास रच रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में...