Skip to main content

ताजा खबर

कराबो मेसो ICC U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

कराबो मेसो ICC U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

Karabo Meso (Pic Source-X)

दक्षिण अफ्रीका की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो ने आईसीसी U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। कराबो मेसो ने ना ही सिर्फ अपने बल्ले से कमाल दिखाया था बल्कि इस टूर्नामेंट में उनकी विकेटकीपिंग भी जबरदस्त रही थी।

क्रिकेट जगत के तमाम लोगों का यही मानना था कि युवा खिलाड़ी कराबो मेसो भविष्य में दक्षिण अफ्रीका की स्टार खिलाड़ियों में से एक हो सकती है। कराबो मेसो जब 15 साल की थी तब उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में यह कहा था कि वो आने वाले 5 सालों में दक्षिण अफ्रीका टीम की ओर से भाग लेना चाहती हैं।

कराबो मेसो ने कहा कि, ‘मैंने बस उनसे यह कहा था कि अगले 5 सालों में मैं दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल होना चाहती हूं।’ यही नहीं 1 साल के बाद कराबो मेसो को दक्षिण अफ्रीका सीनियर महिला टीम में शामिल किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब मुझे कॉल आई तो सब कुछ शांत हो गया था। मैं उस समय घरेलू लीग में भाग ले रही थी। सब चीजें इतनी जल्दी हुई कि मैं कुछ समझ नहीं पाई। काफी अच्छा लगता है जब आपको पता ना हो और एकदम से चीजें हो जाए। मुझे काफी हैरानी हो रही थी कि जिन लोगों को मैंने टीवी में देखा है मैं उनके साथ टीम में भाग ले रही हूं।’

तो ऐसे हुई युवा खिलाड़ी की क्रिकेट में एंट्री

कराबो मेसो ने याद करते हुए कहा कि, ‘उनके कोच मुझसे बिल्कुल भी खुश नहीं थे कि मैं फिल्ड में क्या कर रही हूं। उन्होंने मुझे बुलाया और मेरी ओर गेंद फेंकने लगे। 1 घंटे के बाद उन्होंने मेरी मां से कहा कि आपको इनका अभ्यास में लाना चाहिए क्योंकि इनके अंदर काबिलियत है। इसके बाद ही मेरी क्रिकेट में एंट्री हुई।

अगर आप अच्छे कीपर है तो आपको टीम का सबसे तेज बोलने वाला खिलाड़ी होना चाहिए क्योंकि आपको लगातार बात करनी होती है और फील्ड भी सेट करनी होती है। ऐसे आप काफी अच्छे की पर बनते हैं। खिलाड़ी जिस तरीके से मैच से पहले अभ्यास करते हैं उसे देखकर मैं बहुत ही खुश होती। सच बताऊं तो मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि मैं सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलूंगी। यह सब देखकर काफी अच्छा लग रहा है।’

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...