Skip to main content

ताजा खबर

‘कमरे में बैठकर सुधार नहीं होगा’, BGT 2024-25 से पहले कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों को दी नसीहत

Rohit Sharma Virat Kohli Kapil Dev (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसका खामियाजा उन्हें सीरीज गंवाकर भुगतना पड़ा। सीरीज के दौरान ऋषभ पंत, शुभमन गिल और सरफराज खान के बल्ले से कुछ अच्छी पारियां देखने को मिलीं। लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स के बल्ले से रन नहीं बने।

इस घरेलू सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। अब WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 4-0 से जीत हासिल करनी होगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास करने और अपने बेसिक्स पर काम करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि कमरे में बैठे रहने से खिलाड़ियों को अपने लय पाने में मदद नहीं मिलने वाली है। इसके बजाय उन्हें 22 नवंबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

‘आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, उतना ही बेहतर होगा’- कपिल देव

कपिल देव ने क्रिकेटनेक्स्ट को बताया, बेसिक्स पर जाएं। अभ्यास, अभ्यास और अभ्यास। अगर आप सोचते हैं कि मैं कमरे में बैठकर सुधार कर लूंगा तो ऐसा नहीं होने वाला है। अगर आप मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, तो अधिक अभ्यास करें। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि (गोल्फ खेलने से) एकाग्रता में सुधार आता है। अगर मैं आपको कुछ बताऊं तो अगर मैंने क्रिकेट खेलते समय गोल्फ खेला होता तो कम से कम 1000-2000 रन बनाए होते। क्योंकि गोल्फ में जब आप गेंद को मारते हैं तो फोकस एक सेकंड के लिए होता है और क्रिकेट में भी ऐसा ही होता है। यह एक दूसरे के पूरक हैं।

 

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...