
Shreyas Iyer (Pic Source-X)
भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जमकर रन बनाए। हालांकि पहले वनडे में उन्होंने यह कहकर सबको हैरान कर दिया था कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होने वाले थे। वहीं अब भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर के इस बयान को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि अय्यर को वनडे टीम से बाहर रखा गया है।
बुधवार को तीसरे और अंतिम मैच के बाद गंभीर ने कहा, ‘‘पूरी सीरीज के दौरान उन्हें बाहर बैठाने की योजना नहीं थी। हम पहले मैच में यशस्वी (जायसवाल) को मौका देना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वह क्या कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में वह बहुत अच्छी फॉर्म में थे।”
गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप किसी (जायसवाल) को एक पारी से नहीं आंक सकते। लेकिन हम हमेशा से जानते थे कि श्रेयस हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने जा रहे हैं। कभी-कभी जब आपके पास केवल तीन मैच होते हैं तो आप सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।’’
पहले वनडे मैच के बाद Shreyas Iyer ने दिया था हैरान करने वाला बयान
चैंपियन्स ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी जिसमें भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से होगा। गंभीर का मानना है कि अगर कोई बाहर होता है तो यह किसी अन्य के लिए सुनहरा मौका होगा। उन्हें उम्मीद है कि हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी जिम्मेदारी लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी से चोट के कारण बाहर होने से पैदा हुई कमी को पूरा करेंगे।
IRE vs IND, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का हुआ डेब्यू; प्लेइंग XI पर डालें नजर
“वह थक जाएगा…” – माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के खेल में पकड़ी बड़ी कमजोरी
‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज
28 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

