Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान Suryakumar Yadav के खास दोस्त हैं Tilak Varma, दोनों साथ में पहुंचे कोलकाता

कप्तान Suryakumar Yadav के खास दोस्त हैं Tilak Varma, दोनों साथ में पहुंचे कोलकाता

Suryakumar Yadav And Tilak Varma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के टी20 कप्तान Suryakumar Yadav युवा खिलाड़ियों के फेवरेट हैं, जिसका नजारा मैदान के अंदर और बाहर देखने को मिल जाता है। दूसरी ओर SKY की Tilak Varma के साथ भी खास दोस्ती है, जिसकी शुरूआत MI टीम से हुई थी और एक बार फिर से दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।

दोनों का नहीं हुआ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जहां इस बार की टीम में कई अहम नाम गायब हैं। ऐसे में Suryakumar Yadav और Tilak Varma का भी चयन नहीं हुआ है, SKY को वनडे क्रिकेट में मौके दिए गए थे लेकिन वो खुद को साबित नहीं कर पाए। वहीं तिलक को वनडे से ज्यादा टी20 टीम में चुना जाता है और इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है। वैसे इस टीम में विकेटकीपर संजू के अलावा तेज गेंदबाज सिराज का भी चयन नहीं हुआ है इस बार।

कप्तान Suryakumar Yadav के खास हैं Tilak Varma

*इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से होगा 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज।
*उसके लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंच रहे हैं धीरे-धीरे कोलकाता।
*इसी कड़ी में Suryakumar Yadav और Tilak Varma भी पहुंचे हैं साथ में।
*SKY ने तिलक के साथ फ्लाइट से एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

Tilak Varma और Suryakumar Yadav की तस्वीर

कप्तान Suryakumar Yadav के खास दोस्त हैं Tilak Varma, दोनों साथ में पहुंचे कोलकाता

Suryakumar Yadav And Tilak Varma (Image Credit- Instagram)

IPL में फिर साथ खेलते हुए आएंगे नजर

सूर्यकुमार यादव कई सालों से IPL में MI टीम से खेल रहे हैं, वहीं तिलक भी इस टीम का अब प्रमुख हिस्सा बनते जा रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था, जिसके बाद ये दोनों फिर से साथ में खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे तिलक ने SKY की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने साल 2024 में साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो शतक ठोके थे टी20 सीरीज में और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

हाल ही में MI टीम ने भी दोनों को लेकर पोस्ट शेयर किया था

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...