Skip to main content

ताजा खबर

‘कप्तान हार्दिक हैं, लेकिन राजा रोहित शर्मा ही हैं’, बॉलीवुड एक्टर ने ‘मुंबई का राजा’ बहस पर दिया बड़ा बयान

Riteish Deshmukh and Rohit Sharma

आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, फैन्स को यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान ‘मुंबई का राजा रोहित शर्मा’ के नारे के साथ रोहित का समर्थन किया।

वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने मुंबई का राजा पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही हार्दिक एमआई के कप्तान हैं, लेकिन रोहित हमेशा मुंबई के राजा रहेंगे।

रितेश देशमुख ने हाल ही में यूट्यूब चैनल पर पत्रकार शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी बात रखी। देशमुख के साथ साथी अभिनेता साकिब सलीम भी मौजूद थे। शुभांकर मिश्रा ने उस पॉडकास्ट इंटरव्यू का एक वीडियो क्लीप साझा किया है। वीडियो में वह पूछते हैं कि मुंबई का राजा कौन? इस पर देशमुख कहते हैं कि कप्तान हार्दिक हैं, लेकिन राजा तो रोहित शर्मा ही हैं।

यहां देखें वीडियो-

Question: Mumbai का राजा कौन ?

Riteish – Captain Hardik है, लेकिन राजा तो Rohit Sharma है। #rohitsharma #HardikPandya pic.twitter.com/YzWtb4UaeN

— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) July 26, 2024

रोहित शर्मा ने लिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वहीं हाल ही में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है और अब वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर भी चर्चा जारी है।

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के कप्तान बनने की उम्मीद थी, क्योंकि हार्दिक विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 दोनों में उप-कप्तान थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

बहरहाल, रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे में भारत की कप्तानी करना जारी रखेंगे और वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...