Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार ने दिया बड़ा बयान, कहा- कोहली से सीखना चाहता हूं……

Virat Kohli & Rajat Patidar (Photo Source: X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के नए कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को कहा कि वह कप्तानी की बारीकियां दिग्गज विराट कोहली से सीखना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी परिस्थितियों में ‘खिलाड़ियों के साथ खड़े रहने’ के महत्व पर जोर दिया। आरसीबी में बतौर कप्तान पाटीदार फाफ डुप्लेसी की जगह लेंगे जिन्हें मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने रिलीज कर दिया था।

फाफ डु प्लेसिस आगामी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि RCB फ्रेंचाइजी ने 13 फरवरी को अपने नए कप्तान का ऐलान किया। कप्तानी मिलने के बाद पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं मुकाबलों की स्थिति से वाकिफ हूं। इसलिए मुझे लगता है कि अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना और हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहना और ऐसा माहौल देना महत्वपूर्ण है जहां वे सहज और आत्मविश्वास से भरा महसूस करें।’’

Virat Kohli से कप्तानी के गुर सीखना चाहते हैं Rajat Patidar

पाटीदार ने कहा कि आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में मौजूद अनुभवी नाम आईपीएल कप्तानी के चुनौतीपूर्ण काम में उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास लीडर्स का एक ग्रुप है, जहां उनके अनुभव और ओपिनियन निश्चित रूप से मेरे नए लीडरशिप रोल में मदद करेंगे और एक व्यक्ति के रूप में भी आगे बढ़ने में मदद करेंगे। यह मेरे लिए क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक (कोहली) से सीखने का शानदार अवसर है।’’

पाटीदार ने आगे कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके ओपिनियन और एक्सपीरियंस निश्चित रूप से कप्तान की भूमिका में मेरी मदद करेंगे। मैंने उनके साथ बहुत सारी पार्टनरशिप की हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। हम इस पार्टनरशिप का भी इंतजार कर रहे हैं।’’

आपको बता दें कि, पाटीदार ने नए सीजन से पहले आरसीबी की कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी बात की। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह आरसीबी के साथ अधिक कठिन भूमिका स्वीकार करने से पहले अपने राज्य की टीम मध्य प्रदेश की कप्तानी करना चाहते थे।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के...

2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया; संजू सैमसन की वापसी, जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी...

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

Shoaib Malik Hits Out at PCB over Mid-Series Axe (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही...

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...