
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
एक बार फिर से Suryakumar Yadav टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार है, जहां श्रीलंका दौरे पर SKY टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। इस बीच SKY सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं, ऐसे में उन्होंने फैन्स के साथ एक नई रील वीडियो शेयर की है।
कब-कब होंगे दोनों टीमों के बीच मुकाबले?
टीम इंडिया जल्द ही तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका रवाना हो जाएगी, इस दौरान गौतम गंभीर भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 27 जुलाई को पहला टी20 मैच होगा, उसके बाद 28 जुलाई को दूसरा टी20 मैच होगा और फिर 30 जुलाई को तीसरा टीम मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा, दूसरा वनडे 4 अगस्त को और तीसरा वनडे 7 अगस्त के दिन होगा। टी20 सीरीज में Suryakumar Yadav कप्तान होंगे, तो वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे और विराट भी खेलेंगे।
Suryakumar Yadav की ये रील नहीं देख पाएंगे हार्दिक पांड्या
*Suryakumar Yadav टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए उत्साहित हैं।
*इस कड़ी में मिल्खा सिंह फिल्म के डायलॉग से जुड़ी रील वीडियो की है शेयर।
*वीडियो में SKY दौड़ लगाते हुए आ रहे हैं नजर, इस दौरान बात भी कर रहे हैं।
*कप्तान बनने के बाद काफी खुश दिखे SKY, रील वीडियो हुई वायरल।
अलग ही जोश नजर आ रहा है Suryakumar Yadav में
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
SKY की वाइफ ने शेयर की थी खास इंस्टा स्टोरी
कप्तानी का अनुभव है सूर्यकुमार यादव को
जी हां, SKY को पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी करने का अनुभव है, इससे पहले वो 2 बार टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी, उस टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से जीता था। उसके बाद अफ्रीका में SKY टी20 सीरीज के लिएए टीम के कप्तान बने थे, वो सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। ऐसे में अब गंभीर भी टीम इंडिया के कोच बन गए है, जिसके बाद देखना होगा टीम कितने उत्साह के साथ विरोधियों के खिलाफ मैदान पर उतरती है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

