Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान बनते ही Suryakumar Yadav में आया जोश, श्रीलंका के उड़ाने वाले हैं पूरी तरह से होश

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

एक बार फिर से Suryakumar Yadav टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार है, जहां श्रीलंका दौरे पर SKY टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। इस बीच SKY सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं, ऐसे में उन्होंने फैन्स के साथ एक नई रील वीडियो शेयर की है।

कब-कब होंगे दोनों टीमों के बीच मुकाबले?

टीम इंडिया जल्द ही तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका रवाना हो जाएगी, इस दौरान गौतम गंभीर भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 27 जुलाई को पहला टी20 मैच होगा, उसके बाद  28 जुलाई को दूसरा टी20 मैच होगा और फिर 30 जुलाई को तीसरा टीम मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा, दूसरा वनडे 4 अगस्त को और तीसरा वनडे 7  अगस्त के दिन होगा। टी20 सीरीज में Suryakumar Yadav कप्तान होंगे, तो वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे और विराट भी खेलेंगे।

Suryakumar Yadav की ये रील नहीं देख पाएंगे हार्दिक पांड्या

*Suryakumar Yadav टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए उत्साहित हैं।
*इस कड़ी में मिल्खा सिंह फिल्म के डायलॉग से जुड़ी रील वीडियो की है शेयर।
*वीडियो में SKY दौड़ लगाते हुए आ रहे हैं नजर,  इस दौरान बात भी कर रहे हैं।
*कप्तान बनने के बाद काफी खुश दिखे SKY, रील वीडियो हुई वायरल।

अलग ही जोश नजर आ रहा है Suryakumar Yadav में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

SKY की वाइफ ने शेयर की थी खास इंस्टा स्टोरी

कप्तानी  का अनुभव है सूर्यकुमार यादव को

जी हां, SKY को पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी करने का अनुभव है, इससे पहले वो 2 बार टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी, उस टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से जीता था। उसके बाद  अफ्रीका में SKY  टी20 सीरीज के लिएए टीम के कप्तान बने थे, वो सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। ऐसे में अब गंभीर भी टीम इंडिया के कोच बन गए है, जिसके बाद देखना होगा टीम कितने उत्साह के साथ विरोधियों के खिलाफ मैदान पर उतरती है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...