Skip to main content

ताजा खबर

“कप्तान और कोच ने मुझसे रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए…”- संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

“कप्तान और कोच ने मुझसे रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए…”- संजू सैमसन का बड़ा खुलासा
Sanju Samson & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

संजू सैमसन ने खुलासा किया कि टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप ने उन्हें अधिक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है क्योंकि वे उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में आजमाने पर विचार कर रहे हैं। सैमसन, जिन्होंने 2015 में भारत के लिए सफेद गेंद से पदार्पण किया था, उन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है। सैमसन ने 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 38.96 की औसत से 3819 रन बनाए, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। 

सैमसन ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी मैच में शतक जड़कर फैंस और सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं कुछ दिनों पहले संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 40 गेंदों में शतक जड़ा था और अपने डूबते टी20 करियर को बचाया। वे टी20 और वनडे क्रिकेट भारत के लिए खेल चुके हैं।

वनडे और टी20 टीम के लिए कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन की निगाहें अब टेस्ट क्रिकेट खेलने पर हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 से पहले उनसे टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप ने कहा है कि उनको ज्यादा से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने चाहिए। लीडरशिप ग्रुप में कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर शामिल हैं।

मेरे पास लाल गेंद के क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल है- संजू सैमसन

सैमसन ने स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए कहा कि, “मेरा मानना ​​है कि मेरे पास लाल गेंद के क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल है और मैं खुद को सिर्फ व्हाट बॉल क्रिकेट तक सीमित नहीं रखना चाहता। मेरी इच्छा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की है। दलीप ट्रॉफी से पहले, लीडरशिप ग्रुप ने मुझे बताया था कि वे लाल गेंद के क्रिकेट के लिए मेरे बारे में विचार कर रहे हैं और मुझसे इसे गंभीरता से लेने और ज्यादा से ज्यादा रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है।”

सैमसन ने इस बारे में आगे कहा, “इस बार मेरी तैयारी अच्छी रही। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद मैंने आरआर अकादमी में राहुल द्रविड़ सर और जुबिन भरूचा के साथ ट्रेनिंग की और अपने खेल पर काम किया। दलीप ट्रॉफी में शतक ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है, क्योंकि यह देश के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ आया था।”

सैमसन भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगा चुके हैं। इस समय विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत टीम के साथ हैं, लेकिन अब फ्यूचर में संजू सैमसन पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वो मौके को भुना नहीं पाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...

IPL 2026: केकेआर को झटका, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें टीम के प्रीमियम...

IPL 2026: SRH की कप्तानी संभाल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन?

Ishan Kishan to lead Sunrisers Hyderabad in IPL 2026? (image via getty) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए सबसे आगे...

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...