
Babar Azam & Younis Khan (Photo Source: X/Twitter)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद से बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पाकिस्तान टीम के बाहर हो जाने के बाद बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों में कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, छह महीने के भीतर ही उन्हें फिर से व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बना दिया गया, लेकिन पाकिस्तान के प्रदर्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
कप्तानी में असफल रहने वाले बाबर आजम ने बल्ले से भी निराश किया। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाएगा। इस मामले पर बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर यूनुस खान ने 29 वर्षीय खिलाड़ी के कंधों पर उम्मीद के बोझ होने की बात कही। और बाबर को बेहतर बनने के लिए फिटनेस व एथिक्स पर अधिक फोकस करने की सलाह दी।
यूनुस खान ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए और कहा कि बाबर को मौकों का फायदा उठाना चाहिए, क्योंकि यह बार-बार नहीं मिलते हैं।
दरअसल, हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को उन्हीं के घरेलू मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मात दी। इस सीरीज के दौरान भी बाबर आजम बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके, जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए। इस बीच यूनुस खान ने बाबर को सपोर्ट किया है।
पूर्व क्रिकेटर ने दी बाबर को विराट से सीखने की सलाह
पाकिस्तान में एक प्रेस इवेंट में यूनुस खान ने कहा, बाबर से बहुत उम्मीदें हैं। खिलाड़ियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए, लेकिन उनका असली जवाब बल्ले और गेंद से उनके प्रदर्शन से आना चाहिए। उन्हें (बाबर को) अपनी फिटनेस और काम की नैतिकता पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते।
पूर्व क्रिकेटर ने बाबर को विराट कोहली से सीख लेने के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि उसने इतनी कम उम्र में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन उसे यह जानने की जरूरत है कि वह भविष्य में क्या हासिल करना चाहता है। कप्तानी छोटी चीज है और प्रदर्शन मायने रखता है। विराट कोहली को देखिए। उन्होंने अपनी शर्तों पर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और अब वह दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। यह दिखाता है कि देश के लिए खेलना प्राथमिकता होनी चाहिए।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

