Skip to main content

ताजा खबर

कनाडा के खिलाफ 53 रनों की पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत, लेकिन ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए मोहम्मद रिजवान

कनाडा के खिलाफ 53 रनों की पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत लेकिन ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए मोहम्मद रिजवान

Mohammed Rizwan (Photo Source- Getty Images)

T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान ने कनाडा को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। यूएसए और भारत से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। इस जीत के साथ पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। आपको बता दें कि कनाडा के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान को जीत दिलाने में मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई।

रिजवान ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत जरूर दिलाई, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम था।

मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

दरअसल, कनाडा के खिलाफ मोहम्मद रिजवान ने 53 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 100 का रहा। इस पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ दो चौके और एक छक्का लगाया। वह परिस्थिति के हिसाब से खेले और ओपनिंग करते हुए टीम को जीत दिलाकर लौटे। हालांकि, इस दौरान पाक के विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

मोहम्मद रिजवान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक है। आपको बता दें कि इससे पहले डेविड मिलर ने इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ 50 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

इससे पहले साल 2007 और 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे धीमा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड डेवोन स्मिथ और डेविड हसी के नाम दर्ज था। इन दोनों बल्लेबाजों ने 49-49 गेंदों में टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में अर्धशतक पूरा किया था। लेकिन अब डेविड मिलर और मोहम्मद रिजवान ने धीमा अर्धशतक लगाने के मामले में उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...