Skip to main content

ताजा खबर

कनाडा की Global T20 लीग में हिस्सा लेने के लिए द हंड्रेड से किनारा कर सकते हैं शाहीन अफरीदी, पढ़ें बड़ी खबर

कनाडा की Global T20 लीग में हिस्सा लेने के लिए द हंड्रेड से किनारा कर सकते हैं शाहीन अफरीदी, पढ़ें बड़ी खबर

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) इस बार द हंड्रेड के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके पीछे वजह बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने चाहते हैं। हालांकि, ये भी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि वह कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में हिस्सा के लिए भी दिलचस्प नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बार द हंड्रेड और कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग की तारीखों में टकराव देखने को मिल सकता है। इस वजह से शाहीन अफरीदी इन दो लीगों में से किसी एक में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। साथ ही इस बात की संभावना है कि अगर शाहीन द हंड्रेड में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो यह टूर्नामेंट के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

शाहीन अफरीदी की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

बता दें कि द हंड्रेड में ना खेलने को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक प्रेस रिलीज में शाहीन अफरीदी ने कहा- मैं इस साल वेल्श फायर (Welsh Fire) के लिए नहीं खेल पाऊंगा, इसके लिए मुझे दुख है। मैंने पिछले सीजन में द हंड्रेड का भरपूर आनंद लिया, और कार्डिफ में वापिस आने को लेकर उत्साहित था। मैं माइक हसी (वेल्श फायर टीम के हेड कोच) और टीम को 2024 के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

गौरतलब है कि शाहीन अफरीदी ने पिछले साल पहली बार द हंड्रेड में खेला था, और वेल्श फायर के लिए उन्होंने पूरे टूर्नामेंट कुल 6 विकेट हासिल किए थे। तो वहीं टूर्नामेंट के दूसरे सीजन के लिए आपसी सहमती से शाहीन को फ्रेंचाइजी ने 1 लाख यूरो की राशि देकर रिटेन किया था, लेकिन अब वे आगामी सीजन में वेल्श फायर के लिए नहीं खेल पाएंगे।

तो वहीं इस वक्त वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए यूएसए में मौजूद हैं। टूर्नामेंट में वह पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें 

LSG vs GT (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 में 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार 11 अप्रैल को होने जा रहा है। यह...

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ट्रेविस-पोलार्ड को छोड़ा पीछे, इस महारिकाॅर्ड को भी किया अपने नाम 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के 16वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए अब एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बता दें...

11 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का जीत का सिलसिला जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत राजस्थान राॅयल्स...

RR vs RCB, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs RCB: Top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 16वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच, राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों...